फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 442 New Case In State Death Of 4 Patients

Rajasthan Corona Update: कोरोना से प्रदेश में चार मरीजों की मौत, 442 नए केस मिले,  3808 सक्रिय मरीज

Thu, 25 Aug 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

भाजप प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एक दिन पहले बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 442 New Case In State Death Of 4 Patients
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में गुरुवार को 442 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 109 संक्रमित मिले और यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके अलावा अलवर, झुंझुनूं और करौली में भी एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।   

विज्ञापन


इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्विट कर पूनिया ने कहा, चिकित्सीय जांच में मुझे कोरोना संक्रमित पाया गया है। डॉक्टरों ने मुझे उपचार और आराम करने की सलाह दी है। इस कारण स्वस्थ होने तक मैं जन सुनवाई और प्रवास नहीं कर पाऊंगा। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते ही आपकी सेवा में पुनः उपलब्ध रहूंगा।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3808 है। वहीं 549 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश के जिलों की बात करें तो आज गुरुवार को अजमेर 23, अलवर 36 , बांसवाड़ा 1, बारां 1, भरतपुर 51, भीलवाड़ा 13, बीकानेर10, बूंदी 8, चित्तौड़गढ़ 14, दौसा 33, धौलपुर 16, डूंगरपुर 3, गंगानगर 1,  हनुमानगढ़ 7, जयपुर 109, जैसलमेर 3, जालोर 3,   झालावाड़ 3, झुंझुनूं 1, जोधपुर 35, करौली 1, कोटा 5, नागौर 17, पाली 2, प्रतापगढ़ 12, राजसमंद 7, सवाई माधोपुर 0, सीकर 9, सिरोही 1 और उदयपुर में 17 संक्रमित मिले हैं। जयपुर, अलवर, झुंझुनूं और करौली में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed