{"_id":"6303b7af428bb25cff5217f2","slug":"rajasthan-corona-update-425-new-case-in-state-death-of-4-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: कोरोना से चार की मौत, प्रदेश में 425 नए केस मिले, जयपुर में तीन मरीजों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: कोरोना से चार की मौत, प्रदेश में 425 नए केस मिले, जयपुर में तीन मरीजों ने दम तोड़ा
Mon, 22 Aug 2022 10:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:37 PM IST
सार
राजस्थान में दो दिन से कोरोना संक्रमितों के आकंडे़ में गिरावट आई है, लेकिन संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदेश में दो दिन में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Corona Update: राजस्थान में सोमवार को 3874 सैंपल की जांच में 425 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 741 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। अब प्रदेश में कुल 3924 सक्रिय मरीज हैं। इससे पहले रविवार के 22268 सैंपल की जांच में 402 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि चार की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो दिन प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़े में कमी आई है, लेकिन कोरोना के कारण आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को अजमेर 24, अलवर 6 , बांसवाड़ा 2, भरतपुर 27, भीलवाड़ा 18, बीकानेर 8, बूंदी 11, चित्तौड़गढ़ 11, डूंगरपुर 4, गंगानगर 1, हनुमानगढ़ 1, जयपुर 195, जैसलमेर 2, जालोर 1, झालावाड़ 2, झुंझुनूं 5, जोधपुर 25, कोटा 3, नागौर 8, पाली 8, प्रतापगढ़ 12, राजसमंद 15, सवाई माधोपुर 7, सीकर 1, सिरोही 12 और उदयपुर में 16 संक्रमित मिले हैं। जयपुर में तीन और सवाई माधोपुर में 1 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले प्रदेश में शनिवार को 6046 सैंपल की जांच में 561 संक्रमित मिले थे। जयपुर दो और टोंक में एक मरीज की मौत हो गई थी। शुक्रवार को प्रदेश में 748 केस मिले थे और दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 803 मरीज मिले थे, जबकि तीन की मौत हो गई। बुधवार को 502 नए केस थे और दो मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार 16 अगस्त को 191 मरीज मिले थे और तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन