{"_id":"63f0ec4dcd90548639063f01","slug":"rajasthan-congress-sukhjinder-singh-randhawa-said-on-the-resignation-of-minister-mahesh-joshi-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रंधावा बोले- जोशी के इस्तीफे का कारण 25 सितंबर की घटना, मंत्री ने कहा- मुझे भी है इस बात का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रंधावा बोले- जोशी के इस्तीफे का कारण 25 सितंबर की घटना, मंत्री ने कहा- मुझे भी है इस बात का इंतजार
Sat, 18 Feb 2023 08:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:48 PM IST
सार
प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि ये मामला मेरी नियुक्ति से पहले का है, इस मामले में मुझे कोई रिपोर्ट नहीं भेजनी, लेकिन आलाकमान अगर मुझे कोई कार्रवाई करने को कहेगा तो मैं तुरंत प्रभाव से कर दूंगा। आलाकमान ने जो कार्रवाई करने के लिए कहा था वह मैंने कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मंत्री महेश जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के सरकारी मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डॉ. जोशी के इस्तीफे के पीछे एक व्यक्ति एक पद और 25 सितंबर को हुई घटना पर कार्रवाई का परिणाम बताया है। प्रभारी रंधावा के बयान के बाद जोशी ने इशारों में सचिन पायलट गुट के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाकर कांग्रेस की राजनीति में नया विवाद पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने 25 सितंबर की घटना के एक्शन के रूप में इस्तीफा दिया या दो पदों के कारण दिया। इस सवाल पर प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि इस्तीफा का कारण कार्रवाई और दो पद पर होना बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी रंधावा शनिवार को जयपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये मामला मेरी नियुक्ति से पहले का है, ऐसे में आलाकमान जो मुझे निर्देश देगा, मैं वही कार्रवाई करूंगा। इस मामले में मुझे कोई रिपोर्ट नहीं भेजनी, लेकिन आलाकमान अगर मुझे कोई कार्रवाई करने को कहेगा तो मैं तुरंत प्रभाव से कर दूंगा। आलाकमान ने मुझे जो कार्रवाई करने के लिए कहा था वह मैंने कर दी है।
विज्ञापन
वही, महेश जोशी ने कहा की मैंने इस्तीफा दिया उसे हाईकमान और मुख्यमंत्री ने मंजूर किया है। कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने इसे कार्रवाई का हिस्सा माना, मुझे खुशी है इस बात की है कि कार्रवाई भी हो गई और मेरी इच्छा भी पूरी हो गई। मुझे इस बात का इंतजार है कि जिन लोगों ने पार्टी और सरकार को कमजोर करने की कोशिश की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो ताकि कार्यकर्ताओं में बराबरी का संदेश जाए।
डॉ. महेश जोशी ने कहा कि फैसला चलती विधानसभा के बीच हुआ है। मैं मेरा इस्तीफा विधानसभा के बजट सत्र से पहले दे चुका हूं । मैं तो अक्टूबर महीने से कहता आ रहा हूं कि मुझे एक पद से मुक्ति दी जाए। जब आपने मुझे मंत्री बना दिया तो दोहरी जिम्मेदारी संभालने के बजाय एक तरफ कंसंट्रेट करो तो ज्यादा अच्छा है।