{"_id":"653147c935915fbef50a4513","slug":"rajasthan-congress-in-charge-sukhjinder-randhawa-offered-chadar-at-ajmer-dargah-and-visited-brahma-temple-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: पीसीसी प्रभारी रंधावा ने अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन भी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: पीसीसी प्रभारी रंधावा ने अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन भी किए
Thu, 19 Oct 2023 08:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:44 PM IST
सार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को अजमेर दरगाह में चादर पेश की। इसके बाद विश्व के इकलौते ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने दरगाह में पेश की चादर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर देश-प्रदेश में अमन चैन में खुशी की दुआ मांगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की दुआ भी की।
विज्ञापन
दरगाह में जियारत करने के बाद रंधावा तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे और विश्व के इकलौते ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर के पुजारी ने रंधावा का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दरगाह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बगावत भाजपा में है। कांग्रेस में कहीं बगावत नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। बता दें कि कांग्रेस ने अब प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की है।
विज्ञापन