फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma announcement, LPG gas cylinder for Rs 450 from January 1

Rajasthan News: एक जनवरी से राजस्थान में 450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

Wed, 27 Dec 2023 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में एक जनवरी से 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।  

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma announcement, LPG gas cylinder for Rs 450 from January 1
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एक जनवरी से 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को टोंक जिले में यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करेगी। 

विज्ञापन


बतादें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा एक संकल्प पत्र लेकर आई थी, जिसमें 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का एलान किया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को टोंक के दौरे पर रहे। यहां वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शर्मा ने वहां मौजूद लोगों के साथ संवाद भी किया। शिविर को संबोधित करते हुए हुए सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। उनका सपना है कि हर व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, कोई भी व्यक्ति इससे छूटे नहीं। इसी के लिए यह विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।  


नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन अटका
तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद 15 दिसंबर को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा ने शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी। इसके बाद से मंत्रिमंडल गठन की कवायद चल रही है। लेकिन, भाजपा आलाकमान मंत्रियों के नाम फाइनल नहीं कर पा रहा है। मंत्रिमंडल गठन को लेकर कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि अब नए साल में ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।  

कम समय में कैसे पूरे होंगे वादे?
चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 100 दिन में वादे पूरे करेंगे। लेकिन, 25 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने से कई काम अटके पड़ें हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मार्च में आचार संहिता भी लग सकती है। इस लिहाज से भजनलाल सरकार के पास काम करने के लिए 75 से 77 दिन ही बचे हैं। मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी पर कांग्रेस भी भाजपा पर निशाना साध रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed