{"_id":"644534c51dbaeb577e07c083","slug":"rajasthan-clashes-two-communities-clash-in-tonk-district-several-injured-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोंक के मालपुरा में मामूली विवाद पर दो समुदायों में झड़प, पथराव में दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोंक के मालपुरा में मामूली विवाद पर दो समुदायों में झड़प, पथराव में दो पुलिसकर्मी समेत कई घायल
Sun, 23 Apr 2023 08:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:33 PM IST
सार
टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में रविवार शाम दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हैं। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर तनाव है।
विज्ञापन
टोंक में दो समुदायों में जमकर पथराव हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में रविवार शाम छह बजे दो समुदाय मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हैं। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर तनाव है।
विज्ञापन
जो कारण बताया जा रहा है, उसके अनुसार मोटरसाइकिल तेज चलाने पर टोका था। इसी बात को लेकर पूरा विवाद हुआ। मालपुरा के पुरानी तहसील क्षेत्र में उपजे तनाव के बीच डीवाईएसपी सुशील मान जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पथराव में एक महिला, दो पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। चार थाना क्षेत्र का जाब्ता मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
दो समुदायों के लोगों में मामूली बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर चार थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंची। उन्होंने लाठीचार्ज कर हालात काबू में करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों तरफ से हुए पथराव में दो पुलिस कांस्टेबल और चार अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन