{"_id":"61b1114d2965006933650585","slug":"rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-instructed-state-health-department-to-ensure-100-percent-covid-vaccination-of-those-aged-18-years-and-above","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत का स्वास्थ्य विभाग को निर्देश- 18 और इससे ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत का स्वास्थ्य विभाग को निर्देश- 18 और इससे ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें
Thu, 09 Dec 2021 01:42 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जयपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:42 AM IST
सार
गहलोत ने राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के असर को लेकर भी समीक्षा की और राज्य के सभी हवाई अड्डों पर विेदेशी यात्रियों के आटीपीसीआर जांच के निर्देश दिएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य में कोरोना के खिलाफ तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग ली। इस मीटिंग में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया। गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को राज्य में 18 वर्ष और इससे ऊपर के सभी लोगों के शत प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना चाहिए। इन वर्ग समूह में से कोई भी टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
टीकाकरण ही जरूरी उपाय
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण ही जरूरी उपाय है। इसलिए इस काम को प्रमुखता से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिएं। वहीं, उन्होंने कहा कि जिन जिलों में टीकाकरण की रफ्तार कम है, वहां लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है वह इस बात को समझें कि इससे दूसरों के लिए भी खतरा हैं।
विज्ञापन
विेदेशी यात्रियों के आटीपीसीआर जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के असर को लेकर भी समीक्षा की और राज्य के सभी हवाई अड्डों पर विेदेशी यात्रियों के आटीपीसीआर जांच के निर्देश दिएं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के संपर्क में आने वाले सभी संक्रमित ट्रेस कर लिए गए हैं। इन सभी में लक्षण सामान्य हैं और इन्हें अभी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत नहीं हैं। हालांकि, गहलोत ने सभी तरह की सावधानी बरतने के निर्देश दिएं।
विज्ञापन