फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan cadre IPS officer Pankaj Kumar Chaudhary Dismissed from service

राजस्थान कैडर के विवादित आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार चौधरी बर्खास्त

Wed, 06 Mar 2019 08:04 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 06 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan cadre IPS officer Pankaj Kumar Chaudhary Dismissed from service
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के अधिकारी पंकज कुमार चौधरी को बर्खास्त कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें गंभीर दुराचार का दोषी माना है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक अन्य महिला के साथ पत्नी के रूप में संबंध बनाने और उससे एक बच्चे को पैदा करने के लिए की गई है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार, चौधरी ने एआईएस (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 (1) का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन


इस नियम के अनुसार सेवा का प्रत्येक सदस्य हर समय कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण बनाए रखेगा और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेगा जो सेवा के सदस्य के लिए अनुचित हो। आईपीएस अधिकारी की पत्नी द्वारा चौधरी के अन्य महिला के साथ संबंध होने की शिकायत के बाद उनके खिलाफ अप्रैल 2016 में एक जांच शुरू की गई थी। सरकार ने सभी दस्तावेजों और सख्त कार्यवाही की अनुशंसा के साथ प्रस्ताव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजी था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने इस पर संघ लोक सेवा आयोग की टिप्पणी मांगी थी। चौधरी को संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। आदेश में बताया गया कि अधिकारी ने 4 दिसम्बर 2005 को विवाह किया था और कानूनन अपनी पत्नी से एक मई 2018 को तलाक लिया। इस दौरान वह कानून तौर पर अपनी पत्नी से अलग नहीं हुए थे, लेकिन उन्होंने अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये और उस महिला के एक बच्चे के पिता बने। जयपुर के एक अस्पताल में 14 मई 2011 को बच्चे का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी के गांधी नगर स्थित निवास के गेट पर चस्पा किये गये और उन्हें सुपुर्द किये गये आदेश के अनुसार इस परिस्थिति में यह प्रमाणित होता है कि अधिकारी ने एआईएस (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 (1) का उल्लंघन किया था। जब चौधरी से सम्पर्क किया गया तो कहा, 'मुझे आदेश मिल गया है और मैं इसे केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में चुनौती दूंगा।' 44 वर्षीय चौधरी वाराणसी से हैं। वे दो जिलों जैसलमेर में (फरवरी-जुलाई 2013) और बूंदी में (जनवरी-सितम्बर 2014) पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे और दोनों ही जिलों में विवादित रहे।


पंकज चौधरी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस नेता शाले मोहम्मद के पिता गाजी फकीर की पुन: हिस्ट्रीशीट खोली थी। शाले मोहम्मद उस दौरान कांग्रेस के विधायक थे। वर्तमान में शाले मोहम्मद अल्पसंख्यक मामलता विभाग के मंत्री हैं। गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद चौधरी का तबादला अजमेर के किशनगढ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कर दिया गया था। चौधरी को बाद में बूंदी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था लेकिन साम्प्रदायिक तनाव के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया और उन्हें समय पर दंगों को काबू नहीं पाने पर चार्जशीट दी गई थी।

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed