{"_id":"63e63b82e986fd84fb0fcf80","slug":"rajasthan-budget-2023-opposition-leader-gulabchand-kataria-says-ashok-gehlot-only-made-announcements-in-budget-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले- सरकार के पास पैसा नहीं, सिर्फ आंकड़ों के आधार पर की गईं घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2023: नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले- सरकार के पास पैसा नहीं, सिर्फ आंकड़ों के आधार पर की गईं घोषणाएं
Fri, 10 Feb 2023 06:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:35 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार ने बजट में किसान कल्याण कोष को 5000 करोड़ से बढ़ाकर सीधा 7500 करोड़ कर दिया। चिरंजीवी योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया। ये केवल कर्जे पर डिपेंड करेंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा बिना बजट प्रावधान के घोषणा सीएम ने की है। पिछली बार बजट एफआरवी एक्ट के तहत 3.9 फीसदी घाटा बताया था, वास्तव में 4.33 फीसदी हो गया है। जब 2022-23 का बजट पेश हुआ था तब 4.62 लाख करोड़ का घाटा बताया था, मैंने कहा था कि 5 लाख करोड़ से ऊपर घाटा जाएगा, जो साबित हो गया।
विज्ञापन
इस बार 5 लाख 89 हजार करोड़ रुपया घाटा माना है, लेकिन यह 6 लाख करोड़ रुपए से भी ऊपर जाएगा। सरकार के पास कमाई का पैसा तो है नहीं, केवल इन आंकड़ो के आधार पर घोषणाएं की गई हैं। ये वास्तव में केवल घोषणा ही है।
विज्ञापन
किसान कल्याण कोष को 5000 करोड़ से बढ़ाकर सीधा 7500 करोड़ कर दिया। चिरंजीवी योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया। किसानों को 1000 यूनिट की छूट को बढ़ाकर 2000 यूनिट प्रतिमाह कर दिया। ये केवल कर्जे पर डिपेंड करेंगे। पिछली बार 4.62 लाख करोड़ का कर्जा बताया था जो 5 लाख करोड़ से ऊपर चला गया। अबकी बार 6 लाख करोड़ से ऊपर कर्जा चला जाएगा।
विज्ञापन
केवल बच्चों को घोषणा कर खुश करने का काम किया है। करेक्टर वही है जो चुनाव से पहले 2018 में की, आज तक जमीन पर नहीं उतर पाई। दुर्भाग्य यह है कि सारे राजस्थान को ऑनलाइन जोड़ रखा था सवेरे मुख्यमंत्री की जो दशा हुई वो पूरे राजस्थान ने देखा कि ये हमारे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने खुद नहीं सुधारा उन्हें पीछे से आकर धक्कमपेल किया, जब जाकर उन्होंने सुधार किया। इससे ज्यादा राजस्थान का दुर्भाग्य नहीं हो सकता। केवल जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश बजट में हुई।