फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Bolero collides with tree in Didwana three killed and three injured

Rajasthan: पेड़ से टकराई बोलेरो, नाना-दोहिते समेत तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, सभी मंदिर से लौट रहे थे

Sun, 14 Jul 2024 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jul 2024 09:43 PM IST
सार

डीडवाना जिले में मंदिर में दर्शन कर लौट रहे परिवार की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में नाना-दोहिते समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी समेत तीन गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Rajasthan: Bolero collides with tree in Didwana three killed and three injured
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना जिले में किशनगढ़-बठिंडा मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में नाना-दोहिते समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो की छत ही पूरी तरह उखड़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी समेत तीन गंभीर रूप से घायल हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग डीडवाना के खरेश गांव में स्थित माता मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान किशनगढ़-बठिंडा मेगा हाईवे पर डीडवाना जिले के सांवराद गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो की छत ही उखड़ गाड़ी से अलग हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में श्रवण राम (60), उसके दोहिते शिव (18) पुत्र प्रहलाद राम और तुलसी (45) पत्नी राजूराम की मौके पर मौत हो गई। राजश्री (16) पुत्री प्रहलाद राम, बसंती (45) पत्नी प्रहलाद राम, संतोष (58) पत्नी श्रवण राम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी लोग अलीपुर और उपादडा गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए अस्पताल में रखवाए हैं। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई। बताया गया कि हादसे में जान गंवाने वाले शिव के दादा जैसाराम प्रजापति ने बताया कि श्रवण राम 30 साल से चेन्नई में रहता है। चार दिन पहले वे यहां घूमने आए थे। सभी लोग बहू बसंती को लेने और मंदिर दर्शन करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed