{"_id":"63dd21067224e22a32257ada","slug":"rajasthan-bjp-president-satish-poonia-tour-of-eastern-rajasthan-before-pm-modi-dausa-rally-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: PM मोदी की दौसा जनसभा से पहले दो दिन के दौरे पर सतीश पूनिया, चार जिलों में कार्यसमिति की लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: PM मोदी की दौसा जनसभा से पहले दो दिन के दौरे पर सतीश पूनिया, चार जिलों में कार्यसमिति की लेंगे बैठक
Fri, 03 Feb 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:28 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया चार और पांच फरवरी को पूर्वी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जिसमें वह सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिलों में कार्यसमिति की बैठकें लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 12 फरवरी को दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के जिलों का दौरा कर संगठन को एक्टिव किया जा रहा है। ताकि प्रधानमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जा सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
4 फरवरी को सवाई माधोपुर और करौली में जिला कार्यसमिति बैठक लेंगे
सतीश पूनियां 4 फरवरी को सुबह 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। सवाईमाधोपुर के बौंली में सुबह 11 बजे जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे, दोपहर 2 बजे करौली में जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
5 फरवरी को भरतपुर और दौसा में लेंगे जिला कार्यसमिति बैठकें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 5 फरवरी को सुबह 11 बजे भरतपुर में महारानी श्री जया गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे महवा में दौसा जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन