{"_id":"616b35b583582d067b2ef3cc","slug":"rajasthan-bjp-president-satish-poonia-hit-out-at-congress-leaders-of-the-state-for-calling-members-of-his-party-foolish-and-mediocre","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा नेता सतीश पूनिया ने पार्टी के सदस्यों को ‘मूर्ख’ और ‘औसत दर्जे’ का बताने पर कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा नेता सतीश पूनिया ने पार्टी के सदस्यों को ‘मूर्ख’ और ‘औसत दर्जे’ का बताने पर कांग्रेस पर साधा निशाना
Sun, 17 Oct 2021 01:57 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:57 AM IST
सार
सतीश पूनिया ने दावा किया कि भाजपा राजस्थान में दो विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तावित उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वल्लभनगर और धरियावद दोनों सीटें जीतेगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।’
विज्ञापन
भाजपा नेता सतीश पूनिया
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हाल के बयानों में उनकी पार्टी के सदस्यों को ‘मूर्ख’ और ‘औसत दर्जे’ का कहने पर शनिवार को राज्य के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल में एक घटना को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा में ऐसे ‘मूर्ख’ लोग पदाधिकारी बन गए हैं जिन्हें कोई समझ ही नहीं है। बाद में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को ‘औसत दर्जे’ के नेता बताया था।
विज्ञापन
पूनिया ने इस बारे में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जिन्होंने हमें मूर्ख और औसत दर्जे का घोषित किया है क्योंकि यही लोग 2023 में राजस्थान से कांग्रेस की विदाई का कारण बनेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजस्थान में दो विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तावित उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वल्लभनगर और धरियावद दोनों सीटें जीतेगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।’
पूनियां ने कहा, ‘भाजपा कार्यकर्ता न झुकेगा, न डरेगा बल्कि पूरी मजबूती से जनविरोधी कांग्रेस सरकार का डटकर मुकाबला करेगा।’ पूनिया भाजपा पदाधिकारियों की बैठक से अलग बोल रहे थे।
खेल मंत्री अशोक चांदना के इस बयान पर कि अगर भाजपा राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में से एक भी जीतती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे, पूनिया ने कहा, "हर कोई इस तरह के दावे करता है लेकिन समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अशोक चांदना अति उत्साहित हैं, ज्यादा गणनात्मक नहीं हैं, उन्हें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।'
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर,पूनिया ने कहा कि सोनिया गांधी या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा, 'इस बात की बहुत कम संभावना है कि वे परिवार के बाहर किसी को प्रभार देने का साहस दिखा पाएंगे।'
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अभी वक्त है, उससे पहले ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट और गाड़ी पर पथराव जैसी हिंसक घटनाएं शुरू हो गई जिससे राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था प्रमाणित हो रही है। पूनियां ने कहा, ‘चुनाव आयोग से निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सकें।’ इन दोनों सीटों पर 30 अक्तूबर को मतदान होना है।