फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bees attack on people going for cremation in Sawai Madhopur 50 people injured

Rajasthan: सवाई माधोपुर में दाह संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 50 लोग घायल

Thu, 21 Mar 2024 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 08:34 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में बौंली उपखंड के हनुतिया गांव में श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे श्मशाम घाट में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से करीब 50 लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Bees attack on people going for cremation in Sawai Madhopur 50 people injured
अस्पताल में भर्ती घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड क्षेत्र के हनुतिया गांव में एक शव का दाह संस्कार करने के दौरान दाह संस्कार में शामिल ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में करीब 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से करीब 10 गंभीर घायलों को बौंली अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गंभीर घायल 10 लोगों में से दो लोगों की हालात ज्यादा सीरियस बताई जा रही है। घायल बाबूलाल मीणा ने बताया कि आज उनकी भतीजी की मौत हो गई। भतीजी की मौत के बाद शव का गांव के श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया जा रहा था। दाह संस्कार के दौरान गांव के करीब 100 से भी अधिक लोग श्मशान घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान बड़ी मधुमक्खियों ने एकाएक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने मामले की सूचना बौंली सीएचसी पर दी, जिस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत मीणा ने मेडिकल टीम को मौके पर ही भेजा। सामान्य घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, गंभीर 10 मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल लाया गया। इनमें पांच मरीजों को आवश्यक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दो गंभीर घायल लल्लू मीणा व कन्हैयालाल मीणा का उपचार चल रहा है। दोनों गंभीर घायलों पर मधुमक्खियों ने जबर्दस्त हमला किया था। घायल कन्हैयालाल के चेहरे व शरीर पर 100 से अधिक स्थानों पर मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। विभिन्न स्थानों पर मधुमक्खियां चिपकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेडिकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सारी मधुमक्खियां हटाकर मरीजों के डंक निकाले और उपचार शुरू किया। डॉ. हेमंत के मुताबिक, गंभीर घायलों की स्थिति में भी सुधार है और दोनों गंभीर घायलों की हालत भी खतरे से बाहर है। बहरहाल, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम भर्ती मरीजों की मॉनिटरिंग करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed