आईएम का एक और आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान एटीएस ने इंडियन मुजाहिदीन के एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। 30 वर्षीय जाकिर को बृहस्पतिवार को प्रताप नगर की लाला लाजपत कालोनी से गिरफ्तार किया गया।
जाकिर को कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एटीएस के मुताबिक, जाकिर राजस्थान में आईएम की गतिविधियों में अपना सहयोग देता था।
पहले भी हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले भी सीकर और जोधपुर से 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस के इनपुट और आतंकी तहसीन उर्फ मोनू की निशानदेही पर इन सभी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।
अप्रैल महीने की शुरूआत में पूरे राजस्थान भर में एटीएस ने छापे मारे थे। उससे पहले भी जयपुर, जोधपुर और सीकर से आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। खबर के मुताबिक पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास स्थित इलाकों पर बेहद सख्त निगरानी कर दी गई है।