फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: Narendra Modi attacks Rahul Sonia at Sumerpur rally

राजदार खोलेगा नामदारों के राज: पीएम मोदी

Wed, 05 Dec 2018 04:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: Narendra Modi attacks Rahul Sonia at Sumerpur rally
राजस्थान के सुमेरपुर में कांग्रेस पर हमलावर मोदी - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री भी रण में दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली रैली पाली के सुमेरपुर में की। मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 

राजस्थान की जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का फैसला कर लिया है। अब तो वो इस बात में लगे हैं कि पराजय का ठीकरा नामदार के सिर न फूटे। आजादी के बाद चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का जहर फैलाने का काम किसने किया. ऊंच-नीच का, गांव-शहर का, अमीर-गरीब का भेद किसने किया? जिस कांग्रेस ने 70 साल तक सब तबाह कर दिया, वो आपका भला कर सकती है क्या?

विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड और सोनिया-राहुल का नाम लिये बिना पीएम मोदी ने कहा,  " इनकम टैक्स में करोड़ों रुपये का घपला किया। उनकी सरकार में सारी फाइलें बंद कर दी गई थीं। मां-बेटे ने जो लिखकर दिया, अफसरों ने उस पर साइन कर दिया। हमारी सरकार आने पर पुराने मामले खुले। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की जीत हुई है। कोर्ट ने कहा है कि पुराने मामले खोलने का सरकार को हक है। अब देखता हूं कितना बचकर निकलते हो। एक चायवाला उनको अदालत के दरवाजे तक ले गया। करोड़ों की हेराफेरी में वो जमानत पर बाहर हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी ने कहा कि मैंने गरीबी देखी है। सरकार में आने के बाद मेरा विश्वास है कोई कारण नहीं था कि भारत इतने साल तक गरीब क्यों रहा, इतना पिछड़ा क्यों रहा। एक परिवार भारत के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार है।

अगस्ता मामले में क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाए जाने का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि अब वो राज खोलेगा तो बात न जाने कहां तक पहुंचेगी। एक भ्रष्टाचारी को किसने ठिकाने लगाने का काम किया। ये काम मोदी ने नहीं किया। ये काम आपने किया है।

दौसा में भी कांग्रेस पर बरसे मोदी

यहां भी मिशेल के प्रत्यर्पण को उठाना नहीं भूले पीएम मोदी। उन्होंने कहा, 

"हमने हेलिकॉप्टर घोटाले के 'राजदार' को पकड़ लिया है। अब पूरा परिवार डरा हुआ है कि न जाने क्या निकलकर सामने आ जाए। वो डरे हैं कि राजदार मुंह खोलेगा तो पता नहीं किसका नाम लेले।"

पीएम मोदी ने खादी का जिक्र करते हुए कहा कि खादी के जैकेट को लोग मोदी जैकेट बोलते हैं तो इनको मिर्ची लग जाती है कि ये गांधी जी की खादी मोदी जैकेट कैसे बन गईI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed