{"_id":"5befd028bdec2269be3331c8","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-vasundhara-raje-files-nomination-jhalrapatan-jhalawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: मंदिर में मत्था टेकने के बाद वसुंधरा राजे ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: मंदिर में मत्था टेकने के बाद वसुंधरा राजे ने भरा नामांकन
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज झालावाड़ सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले वसुंधरा ने झालावाड़ के श्री राड़ी बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। वो जिले की झालरापाटन सीट से चुनावी मैदान में है। नामांकन के वक्त, उनके साथ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका भी मौजूद रहे। पर्चा भरने से पहले राजे ने झालावाड़ से झालारपाटन तक रोड शो भी किया। राजे के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan CM Vasundhara Raje offers prayers at Balaji temple in Jhalawar before filing nomination for the upcoming assembly elections pic.twitter.com/UXZYxsoATm
— ANI (@ANI) November 17, 2018विज्ञापन
सोमवार को पर्चा भरेंगे गहलोत और पायलट
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से और अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों, सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों ही दिल्ली में, उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने में व्यस्त बताए जा रहे हैं। कांग्रेस अब तक 152 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। 48 उम्मीदवार अभी बाकी हैं। उधर भाजपा को अभी 38 उम्मीदवारों का एलान करना है।
विज्ञापन