फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: One of three polling staff is women jhunjhunu

राजस्थान चुनाव: इस दिलचस्प कदम से बढ़ेगा महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत!

Mon, 29 Oct 2018 12:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: One of three polling staff is women jhunjhunu
राजस्थान
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान पा चुका झुंझनूं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जिले में बीते तीन साल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इस बार झुंझनूं के सुर्खियां बटोरने का कारण चुनाव कार्यों में महिला कर्मचारियों की तैनाती है। आलम यह है कि इस बार हर तीन चुनावकर्मी में से एक महिला है। 
विज्ञापन


यह पहली बार है जब महिलाओं को चुनाव कार्य में लगाया जा रहा है। इससे पहले राज्य में कहीं भी महिलाओं को चुनाव संबंधी कार्यों में नहीं लगाया जाता था। झुंझनूं के कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने निर्णय लिया है कि महिला कर्मियों को न केवल शहरी इलाकों में बल्कि बड़े शहरों के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी लगाया जाएगा। महिलाकर्मियों की सुविधा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के अलावा महिलाओं को सुरक्षा का जिम्मा भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। महिलाओं का चुनाव कार्य में लगना बदलती व्यवस्था को भी दिखाता है। यह दिखाता है कि नारी शक्ति का प्रतिशत जिले में पुरुषों से ज्यादा है। जिले के 1,770 मतदान केंद्रों पर 12 हजार कर्मियों की आवश्यकता है जबकि पुरुष कर्मियों की संख्या मात्र आठ हजार ही है। ऐसे में पहली बार 4000 महिला कर्मियों को पहली बार विधानसभा चुनाव के कार्य में लगाया जा रहा है।

चुनाव आयोग का भी मानना है कि महिलाओं को चुनाव कार्य में लगाए जाने से चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed