फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: A political test for families in the Jalore panchayat elections news in hindi

राजस्थान: जालोर पंचायत चुनाव में परिवारों की सियासी परीक्षा, कहीं मां-बेटा-बहू तो कहीं पति-पत्नी मैदान में

Tue, 27 Oct 2026 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

जालोर जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग पदों और वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। चांदराई में मां, बेटा और बहू मैदान में हैं, जबकि पति-पत्नी भी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: A political test for families in the Jalore panchayat elections news in hindi
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार थमने के बाद जालोर जिले में चुनावी माहौल गरमा गया है। जिले में कई स्थानों पर एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पदों और वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आहोर के चांदराई क्षेत्र में जहां मां, बेटा और बहू किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं अन्य सीटों पर पति-पत्नी भी अलग-अलग वार्डों से दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


चांदराई में एक ही परिवार के तीन सदस्य
आहोर पंचायत समिति के चांदराई क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। उमसिंह पुत्र लालसिंह चांदराई पंचायत समिति के वार्ड-15 से प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनकी मां पोनी देवी पत्नी लालसिंह वार्ड-17 से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं उमसिंह की बहू संतोष कंवर जिला परिषद के वार्ड-35 से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। संतोष कंवर वर्तमान में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं और पूर्व में प्रधान भी रह चुकी हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते उन्हें महिला जिला प्रमुख पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रितुना कंवर चुनाव लड़ रही हैं। उमसिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, जिन्होंने भीनमाल विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


पढ़ें: झगड़ा, घायल और मौत की सूचना...गांव पहुंचीं कई एंबुलेंस, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला; आगे क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हैं पति-पत्नी
जिला परिषद के वार्ड-30 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदीप सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी हेमंत कंवर जालोर पंचायत समिति के वार्ड-13 से उम्मीदवार हैं। वर्ष 1995 से 2000 तक प्रधान रह चुके प्रदीप सिंह चौहान का मुकाबला भाजपा के दिनेश कुमार भाटी से है। प्रदीप सिंह चौहान पूर्व में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। दूसरी ओर, उनकी पत्नी हेमंत कंवर वर्ष 2011 से 2015 तक प्रधान रही हैं और वह पूर्व में सरपंच का पद भी संभाल चुकी हैं। अब मतदान और मतगणना के बाद ही यह तस्वीर साफ हो सकेगी कि इन परिवारों के कितने सदस्य चुनाव में जीत दर्ज कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed