{"_id":"61ac242a71571507dd5fad00","slug":"rajasthan-a-police-officer-did-not-register-dalit-girl-gangrape-case-in-bharatpur-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : भरतपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला थानाधिकारी ने नहीं किया दर्ज, हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : भरतपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला थानाधिकारी ने नहीं किया दर्ज, हुए निलंबित
Sun, 05 Dec 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:00 AM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामले में केस नहीं दर्ज करने पर एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 29 नवंबर को 19 वर्षीय छात्रा का कॉलेज जाते समय दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
suspend- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करने पर एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को एक अधिकारी के मुताबिक, 29 नवंबर को 19 वर्षीय छात्रा का कॉलेज जाते समय दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पहले तो वह खामोश रही पर बाद में इस घटना के बारे में उसने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद वे उच्चेन थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया, थानाधिकारी (उपनिरीक्षक) श्रवण पाठक ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने मुझे शिकायत दी। अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच की जा रही है और अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन