{"_id":"6412edf5229b89c696073b88","slug":"rajasthan-4-australian-tourists-found-covid-positive-in-sawai-madhopur-admited-in-ruhs-hospital-jaipur-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाईमाधोपुर आए 4 ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट कोविड पॉजिटिव, जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाईमाधोपुर आए 4 ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट कोविड पॉजिटिव, जयपुर के RUHS अस्पताल में भर्ती
Thu, 16 Mar 2023 04:07 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:07 PM IST
सार
राजस्थान में 4 ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये चारों सवाईमाधोपुर के होटल में ठहरे थे। विदेशी यात्रियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद जयपुर लाकर इन्हें RUHS हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में सवाईमाधोपुर आए 4 ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट कोविड पॉजिटिव, जयपुर के RUHS हॉस्पिटल में भर्ती।
- फोटो : फाइल फोटो।
विस्तार
जयपुर के RUHS हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सवाई माधोपुर में 4 ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें जयपुर में आरयूएचएस अस्पताल में रेफर कर भर्ती किया गया है। सभी संक्रमित विदेशी मरीजों को डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रखा गया है। 4 में से 3 मरीजों में लक्षण नहीं पाए गए और असिम्प्टोमैटिक हैं, जबकि 1 मरीज में क्लीनिकल एक्जामिनेशन के दौरान जुकाम और इंफ्यूएजा लाइक इलनेस के लक्षण पाए गए हैं। यहां आने के बाद आरटी-पीसीआर और कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक अस्पताल में भर्ती किया गया है, ताकि कोविड के नए वेरिएंट की सम्भावना को रूल आउट किया जा सके। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कोविड के आरटी-पीसीआर पॉजिटिव सैम्पल की सिक्वेंसिंग की जा रही है।
5 और मरीजों के एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव होने की सूचना
डॉ अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि उसमें XBB.1.2.1.16 सभी वेरिएंट्स माइल्ड हैं, लेकिन कोई म्यूटेशन हो सकता है, इसलिए एहतियातन कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की याद दिलाता है। पिछले ढाई साल से गाइडलाइन की पालना की गई। जनता ने मास्क हटा दिए और सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस में रिलेक्सेशन के बाद हटा दी। इससे लगता है कि इंफ्लूएंजा वायरस कम्युनिटी में स्प्रेड हो सकता है। अभी मौसम बदल रहा है। बारिश भी हो रही है। अस्थमा, रेस्पिरेटरी डिजीज और आईएलआई मरीजों में संक्रमण की काफी हद तक सम्भावना है। अस्पतालों के आउटडोर में भी अधिकतम मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसी परिस्थिति में प्रशासन मुस्तैद है, जनता के स्तर पर लापरवाही होगी, तो संक्रमण फैलने की सम्भावना है। 5 और मरीजों की सूचना है कि वो एंटीजन पॉजिटिव आए हैं, क्लीनिकली असिम्प्टोमैटिक हैं। वो आरयूएचएस में आते हैं तो उनका भी तय प्रोटोकॉल के अनुसार ईलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्पर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बड़ी चुनौती
ऑस्ट्रेलिया से राजस्थान आए चारों संक्रमित पर्यटकों के सम्पर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना बहुत बड़ी चुनौती है। क्योंकि ये पर्यटक देश की राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में होकर राजस्थान आए हैं। रास्ते में ये किन-किन लोगों को सम्पर्क में आए, यह भी पता लगाना और अन्य संक्रमित मरीजों की पहचान करना बड़ी चुनौती है। क्योंकि समय रहते पहचान न होने की स्थिति में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि यह मानकर चला जा रहा है कि लोगों में कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी डवलप हो चुकी है। इसलिए यह अब उतना ज्यादा मारक क्षमता वाला नहीं रहा है। लेकिन ऐहतियात बरतना बहुत जरूरी है।
कोरोना के 11 केस एक दिन पहले मिले, 56 एक्टिव केस
राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 11 केस मिले हैं। इनमें से 5 उदयपुर, 3 भीलवाड़ा, 2 जयपुर और 1 राजसमंद में मिले हैं। राज्य में कोविड के फिलहाल 56 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले उदयपुर और जयपुर में हैं। इससे पहले भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए थे। जिले में कोरोना संक्रमण के 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। जांच के बाद 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रभावितों में एक अधेड़, एक बालिका और 2 माह की एक बच्ची शामिल है। तीनों का महात्मा गांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ईलाज जारी है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। राजस्थान में लगातार कोविड वेरिएंट्स की सीक्वेंसिंग की जांच भी की जा रही है। ताकि नए म्युटेंट का पता लगाया जा सके।