राजस्थान में किसान ने 23 मोर को जहर देकर मारा, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बीकानेर के सेरूना गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक किसान ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को जहरीला दाना खिलाकर मार दिया। दरअसल, किसान ने फसल की क्षति को रोकने के लिए कथित तौर पर जहर देकर 23 मोरों की जान ले ली।
Rajasthan: 23 peacocks dead allegedly after a farmer poisoned them to prevent crop damage, in Seruna village in Bikaner. Assistant Conservator of Forests, Forest Department says,"Carcass of 23 peacocks recovered. Farmer Dinesh Kumar has been arrested." pic.twitter.com/ZIjhrIvfNK
— ANI (@ANI) December 24, 2019
पड़ताल में पता चला कि किसान दिनेश कुमार के हरे मटर की खेती को पक्षी नुकसान पहुचा रहे थे। इससे परेशान होकर फसल बचाने के लिए उसने खेत में जहरीला दाना डाल दिया जिससे 23 मोरों की मौत हो गई। वन विभाग के सहायक वन संरक्षक ने बताया 23 मोरों के शव बरामद किए गए हैं और किसान दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।