{"_id":"60ea8cf9a3e5ca0c0a529bfc","slug":"rajasthan-15-arrested-after-video-of-dalit-youth-being-beaten-up-mercilessly-in-bhilwara-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक को पेड़ से लटका कर बेहरमी से पीटा, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक को पेड़ से लटका कर बेहरमी से पीटा, 15 गिरफ्तार
Sun, 11 Jul 2021 11:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:47 AM IST
सार
भीलवाड़ा जिले में बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दलित युवक की पेड़ से बांधकर की पिटाई
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बकरी चोरी के आरोप में एक दलित युवक को पेड़ से बांधकर बेहरमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव का बताया गया है। वीडियो में बेरहमी से हो रही पिटाई के बीच दलित युवक दर्द के मारे चीख-चीख कर कह रहा, 'मैंने नहीं चुराई बकरी' लेकिन उसकी चीख शोर में दब कर रह गई और वो पिटता रहा। वहां खड़े लोगों में से किसी ने इंसानियत नहीं दिखाई। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंडलगढ़ क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की बकरी चोरी हो गई थी। बकरी चोरी करने के शक में दलित युवक की पहले चौपाल पर पिटाई की। उसके बाद कुछ गांव वालों ने पेड़ से बांधकर उसे बेत से बुरी तरह से पीटा। पिटते हुए दलित युवक कहता रहा कि उसने बकरी नहीं चुराई है, लेकिन लोग उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में मांडलगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, पिटाई से पीड़ित युवक की पहचान मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के ही मोहनपुरा गांव के रमेश बलाई के रूप में हुई है। बकरी चोरी के आरोप में दलित युवक रमेश बलाई को पेड़ से बांधकर पीटने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी उसी गांव यानी मोहनपुर हैं, जिनकी पहचान बाबूलाल तेली और बरदी चंद बारेठ के रूप में हुई है।