फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 12 year old girl studying in 7th class became mother was pregnant for 8 months

Rajasthan: 7वीं में पढ़ने वाली लड़की बनी मां, आठ महीने से थी गर्भवती, अनजान थे घरवाले

Mon, 08 Jan 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में मां बनने वाली मासूम बच्ची सातवीं कक्षा में पढ़ती है, उसकी उम्र 12 साल है। बताया जा रहा है, पूरे मामले से परिजन पूरी तरह अनिभिज्ञ थे। इसका पता तब चला, जब मासूम को पेट दर्द की शिकायत हुई।

विज्ञापन
Rajasthan 12 year old girl studying in 7th class became mother was pregnant for 8 months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की स्कूली छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। मां बनने वाली नाबालिग बच्ची सातवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल गई तो उसने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर स्कूल वालों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी और बच्ची को निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


बता दें कि वहां पर डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की तो बच्ची के साढ़े आठ महीने के गर्भवती होने की जानकारी मिली। डॉक्टरों से यह बात सुनकर स्कूल स्टॉफ और बच्ची के परिजन हैरान रह गए।नाबालिग के गर्भवती होने की खबर सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ये बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। क्योंकि उनकी बच्ची ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन


सुरक्षित प्रसव कराया गया
सब यह जानकर हैरान थे कि बच्ची के साथ यह घटना कब और कैसे हो गई। शनिवार रात को बच्ची को दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, नाबालिग और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
12 साल की बच्ची के गर्भवती होने और बेटे को जन्म देने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आबूरोड शहर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के बयान दर्ज किए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन जानकारी में आया है कि पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग पर बच्ची के साथ ज्यादती करने का संदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed