फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi leaves for Udaipur by train for Chintan Shivir

कांग्रेस में मंथन: चिंतन शिविर के लिए उदयपुर रवाना हुए राहुल गांधी, ट्रेन से 744 किमी का सफर तय करेंगे

Thu, 12 May 2022 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 May 2022 08:58 PM IST
सार

राहुल गांधी 744 किमी का सफर तय कर कल सुबह सात बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस नेताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य बड़े नेता भी स्टेशन आ सकते हैं।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi leaves for Udaipur by train for Chintan Shivir
ट्रेन में सवार होने के लिए दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार रात आठ बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचे। राहुल पार्टी के करीब 74 नेताओं के साथ उदयुपर आने के लिए ट्रेन से रवाना हुए हैं। वे यहां कल से शुरू हो रहे चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। मेवाड़ एक्सप्रेस में राहुल गांधी सहित सभी नेताओं के लिए दो डिब्बे पहले से तैयार किए गए थे। इससे पहले ट्रेन में कुली एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से बातचीत की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राहुल ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।    

विज्ञापन




राहुल गांधी करीब 744 किमी का सफर तय कर कल सुबह सात बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आएंगे। यहां कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य बड़े नेता भी स्टेशन आ सकते हैं। यहां से कारों के काफिले के साथ राहुल गांधी ताज अरावली पहुंचेंगे। ताज अरावली में ही चिंतन शिविर का आयोजन होगा। इसी होटल में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित कई अन्य बड़े नेताओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन




निजी विमान से आएंगी प्रियंका-सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निजी विमान से शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर से ही उदयपुर हैं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, अभाव अभियोग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के करीबी पुखराज पाराशर मंगलवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से शुरू होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर
कांग्रेस का चिंतन शिविर कल 13 से शुरू होगा और 15 मई तक चलेगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। उदयपुर में चार हैलीपेड बनाए गए हैं। रेलवे इंस्टीट्यूट और एयरपोर्ट के अलावा अनंता रिसॉर्ट, लेमन ट्री और ताज अरावली के आसपास भी हैलीपेड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा ताज अरावली में एक डोम तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 500 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

क्या रहेगा शिविर का कार्यक्रम?  
कल शुक्रवार दोपहर दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से चिंतन शिविर की होगी। इसके बाद नेताओं के बीच ग्रुप संवाद शुरू होगा। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे से ही ग्रुप संवाद शुरू हो जाएगा। यह करीब ढ़ाई बजे तक चलेगा। इसके बाद रात में छह कमेटियों की बैठक होगी। 15 मई को आखिरी दिन 11 बजे से चिंतन शिविर के कार्यक्रम शुरू होंगे।   


पुलिस प्रशासन भी अलर्ट
कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए 400 से ज्यादा नेता कल से उदयपुर में जुटेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस भी अलर्ट पर है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया खुद उदयपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को भी जिले में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed