फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Protested by burning effigy of MLA Vasudev Devnani in Ajmer

Ajmer: पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री पर फूटा क्षेत्रवासियों का गुस्सा, विधायक देवनानी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 08:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:01 PM IST
सार

विधायक वासुदेव देवनानी ने अजमेर के शहरी क्षेत्र में पहाड़ी इलाकों में अवैध बस्तियां बसा कर अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने की मांग की थी। क्षेत्रवासी विधायक के विरोध में उतर गए हैं। 

विज्ञापन
Protested by burning effigy of MLA Vasudev Devnani in Ajmer
वासुदेव देवनानी का विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री और अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में अजमेर के शहरी क्षेत्र में पहाड़ी इलाकों में अवैध बस्तियां बसा कर किए जा रहे अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने की मांग की थी। इसी को लेकर अजमेर कच्ची बस्ती महासभा द्वारा वैशाली नगर में विधायक वासुदेव देवनानी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन


अजमेर कच्ची बस्ती महासभा के अध्यक्ष दीनदयाल पंवार ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक देवनानी ने गरीब का आशियाना उजाड़ने का कुप्रयास किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा को विधायक देवनानी ने अवगत कराया कि शास्त्री नगर वैशाली नगर, नागफनी, बोराज, तारागढ़, आतेड़ की बगीची, राजीव कॉलोनी सहित अरावली पर्वतमाला पर 250 से अधिक अवैध कॉलोनियां बस गई है और धड़ल्ले से इसपर अतिक्रमण किया जा रहा है। विधायक देवनानी ने विधानसभा में बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने सन 2011-12 में अरावली पर्वत माला से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन


विधायक कर रहे गरीबों का आशियाना उजाड़ने का प्रयास
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि एक तरफ राजस्थान सरकार सरकारी भूमि पर बनी हुई कच्ची बस्तियों में गरीबों को आशियाना देने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे जारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर विधायक देवनानी राजनैतिक रोटियां सेंकने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। वे गरीबों का आशियाना उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने 2011-12 में अरावली पर्वतमाला से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। 2013 से 2018 तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और विधायक देवनानी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री थे। उस समय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना क्यों नहीं की गई ? जबकि अधिकतर बस्तियां विधायक देवनानी जी के विधानसभा क्षेत्र में है।



इन बस्तियों में विधायक कोष से विधायक देवनानी ने 10 साल में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक 2013 से 18 तक पहाड़ी पर हो रहे अतिक्रमण पर मूकदर्शक बनकर बैठे थे और वोटों की राजनीति कर रहे थे। अब गरीबों का आशियाना उजाड़ने की प्रयास कर रहे हैं, जो कि शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed