फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   protest of Mali-Saini community on the National Highway ends on the 12th day in Bharatpur

Bharatpur: नेशनल हाईवे पर जारी माली-सैनी समाज का आंदोलन 12वें दिन खत्म, प्रदर्शन संयोजक पर भड़कीं महिलाएं

Tue, 02 May 2023 06:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 06:09 PM IST
सार

आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करने के बाद मुरारी लाल सैनी अरोदा से करीब 12 बजे के आसपास रवाना हो गए। वहां काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी। एक आंदोलनकारी महिला ने कहा कि मुरारी लाल सैनी हमें बेवकूफ बनाकर निकल गए।

विज्ञापन
protest of Mali-Saini community on the National Highway ends on the 12th day in Bharatpur
साफ-सफाई करवाकर खुलवाया हाईवे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे 21 अरोदा गांव पर 12 दिनों से जारी माली-सैनी और कुशवाहा के आंदोलन के समाप्ति की घोषणा हो गई है। आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने समाप्त कर दिया है। घोषणा करने के बाद मुरारी लाल हाईवे से चले गए। बाद में हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और उन्होंने हाईवे साफ किया।

विज्ञापन

भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे अरोदा पर 21 अप्रैल को माली, सैनी, शाक्य और मौर्य सहित अन्य समाज 12% आरक्षण की मांग करते हुए नेशनल हाईवे पर आ गए थे, जिन्होंने हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद लगातार प्रशासन और सीएम से वार्ता के दौर चले, जिसके बाद आखिरकार मंगलवार को 12वें दिन आंदोलन स्थगित करने की घोषणा सर्व समाज के सामने आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने कर दी। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मुरारी मुरारी लाल सैनी ने बताया कि 1 मई को ओबीसी आयोग के साथ जयपुर में मीटिंग हुई थी। मीटिंग में ओबीसी आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि हम 6 महीने में जिलों से रिपोर्ट कलेक्टरों के माध्यम से मंगवाएंगे, तब प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने कहा कि 10 दिन में ही रिपोर्ट मंगवाई जाए। एक महीने में सर्वे कराकर रिपोर्ट सरकार को भेजिए, ताकि चुनाव से पहले हम आरक्षण का फैसला कर सकें। ओबीसी आयोग ने समस्त कलेक्टरों को 10 दिन में रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए हैं और 1 महीने में सर्वे कराकर सरकार को भेजने की बात कही है, इसलिए आज से धरना स्थगित करवा दिया है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि 21 अप्रैल के बाद या उससे पहले आंदोलनकारियों पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन समाप्ति के बाद महिलाओं के स्वर बदले
आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करने के बाद मुरारी लाल सैनी अरोदा से करीब 12 बजे के आसपास रवाना हो गए। वहां काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी। एक आंदोलनकारी महिला ने कहा कि मुरारी लाल सैनी हमें बेवकूफ बनाकर निकल गए। हम इतने दिन से धरना स्थल पर भूखे प्यासे बैठे थे। हमें तो आरक्षण इसी जगह पर चाहिए तब हम हाईवे को खाली करेंगे।

हाईवे को किया साफ
हाईवे पर आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के बाद कुछ महिलाएं वहां पर डटी रहीं, जिसके बाद कुछ प्रशासनिक अधिकारी सिविल में वहां मौजूद थे। उन्होंने महिलाओं को समझाया, जिसके बाद हाईवे पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस वहां पहुंचे। हाईवे साफ करने के लिए एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंची। पत्थरों, दरी और कपड़ों सहित बांस और लग्गियों को हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर बुलाए गए, जिसे एनएचएआई कर्मचारियों की मदद से हटाए गए। टीम ने 1 घंटे में हाईवे साफ कर, उसे दोबारा पहले की तरह चालू कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed