{"_id":"629f650b6cef427e44530840","slug":"protest-against-liquor-shop-in-ajmer-people-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शराब ठेके में घुसकर महिला ने सड़क पर फेंकी बोतलें, लोगों ने जाम लगाकर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शराब ठेके में घुसकर महिला ने सड़क पर फेंकी बोतलें, लोगों ने जाम लगाकर की नारेबाजी
Tue, 07 Jun 2022 08:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Jun 2022 08:18 PM IST
सार
अजमेर के नारीशाला रोड पर खोले गए ठेके का स्थानीय निवासी विरोध कर रहे हैं। ठेका नहीं खालने की मांग को लेकर महिलाओं सहित अन्य लोगों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के नारीशाला रोड पर खोले गए शराब के ठेके का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को एक महिला ठेके में घुस गई और शराब की बोतलें बाहर फेंकने लगी। काफी देर की समझाइश के बाद गुस्साई महिला शांत हुई। उधर, शराब ठेकेदार ने एक युवक पर ठेके पर जबरन ताला जड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल, नारीशाला रोड पर खोले गए ठेके का स्थानीय निवासी विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को ठेका नहीं खालने की मांग को लेकर महिलाओं सहित अन्य लोग दुकान के बाहर जमा हो गए। नारेबाजी करते हुए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक गुस्साई महिला ठेके के अंदर घुस गई और शराब की बोतलें फेंकना भी शुरू कर दिया, काफी देर समझाइश के बाद महिला शांत हुई।
विज्ञापन
उधर, ठेका संचालक मुरलीधर ने कहा कि क्षेत्र में न तो कोई मंदिर है और न ही कोई विद्यालय है इसके बावजूद भी लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। शराब की बोतलें फेंकने वाली महिला और शटर पर ताला लगाने वोल युवक के खिलाफ उन्होंने केस दर्ज करने की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन