{"_id":"653fd588351a4dc8c30b8dd3","slug":"process-of-filling-nomination-papers-started-in-rajasthan-9-nomination-papers-were-filed-on-the-first-day-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: प्रदेश में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 9 नामांकन पत्र हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: प्रदेश में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 9 नामांकन पत्र हुए दाखिल
Mon, 30 Oct 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:40 PM IST
सार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश में 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले शपथ पत्र आमजन की सूचनार्थ निर्वाचन विभाग की वेबसाइट एवं निर्वाचन विभाग के केवायसी-ईसीआई एप पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। रविवार 5 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को की जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है। वहीं, प्रदेश में 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय सामान्य प्रत्याशियों को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत और आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि प्रत्याशी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो उसे संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश में पहले दिन उम्मीदवारों ने गंगानगर, गढ़ी, भीलवाड़ा, बहरोड़, बानसूर, नोखा और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1-1 नामांकन पत्र और घाटोल विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए।