फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi promise of loan waiver in MP Rajasthan 19000 farmers land attached for non payment of loan

Congress: प्रियंका का MP में कर्जमाफी का वादा, राजस्थान का सच-कर्ज नहीं चुकाने पर हजारों किसानों की जमीन कुर्क

Tue, 13 Jun 2023 11:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

एक तरफ कांग्रेस नेता किसानों ने कर्जमाफी का वादा कर रहे हैं, उन्हें गारंटी दे रहें हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कर्ज नहीं चुकाने पर किसानों की जमीनें कुर्क हो रहीं हैं। चार में 19422 किसान अपनी जमीन से हाथ धो बैठे हैं। आने वाले समय में ये आकंड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi promise of loan waiver in MP Rajasthan 19000 farmers land attached for non payment of loan
प्रदेश के 27 जिलों में किसानों की जमीनें हुई कुर्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2023 में राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में चुनाव होने हैं। सोमवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी में एमपी के जबलपुर जिले से प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया। अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही है। 

विज्ञापन


इसी तरह का एक वादा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के किसानों से किया था। जैसलमेर के पोकरण में  26 नवंबर-2018 को राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर, कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। ये वादा राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सभाओं में भी दोहराया था। चुनाव बाद दिसंबर-2018 में तीनों राज्यों में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 
विज्ञापन


लेकिन, हालात राहुल गांधी के इस वादे से बिल्कुल उलट हैं। चार साल में बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण राजस्थान में 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें कुर्क कर ली गई हैं। ये बात विधानसभा में खुद गहलोत सरकार ने स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा विधायक विधायक नरपत सिंह राजवी ने सरकार से किसानों की जमीनें कुर्क करने को लेकर जानकारी मांगी थी। विधानसभा की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि राजस्व विभाग और राजस्व मंडल के आंकड़ों में 19 हजार 422 किसानों की जमीने कुर्क की गई हैं।

ये जानकारी सामने आने के बाद भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई। विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि हम इस मुद्दे को चुनाव में लोगों के बीच लेकर जाएंगे। किसानों की जमीनें कुर्क करने के आंकड़ों ने सिर्फ भाजपा को ही नहीं, बल्कि सभी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गहलोत सरकार किसानों को लेकर बड़े-बड़े दावे करती आई है।       

सरकार के दावे के अनुसार प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए 51 छोटी-बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों के लिए पिछले दो साल से अलग कृषि बजट भी पेश किया जा रहा है। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का इकलौता राज्य है। इसके अलावा भी कई ऐसी संस्थाएं हैं जो किसानों के लिए काम करती हैं। इसके बाद बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे किसानों की जमीनें कुर्क की जा रही हैं। अब तक 19422 से ज्यादा किसानों की जमीनें कुर्क हो चुकी हैं, आने वाले समय ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

सरकार का दावा- 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया
प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दावा है कि बीते चार साल में हमने 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। साथ ही सरकार की ओर से किसानों के खातों में हर महीने एक हजार रुपये भी जमा कराए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार ने सिर्फ सहकारिता बैंकों से लिए गए किसानों का कर्ज माफ किया है। इसके लिए सरकार ने अब तक 14000-16000 करोड़ का भार वहन किया है।


लेकिन, किसान सिर्फ सहकारिता बैंकों से ही कर्ज नहीं लेते हैं। खेती के लिए किसान नेशनल, कॉमर्शियल और नेशनलाइज्ड रूरल बैंकों से भी कर्ज लते हैं। अच्छी फसल होने पर ये कर्ज वापस कर दिया था, लेकिन कई बार फसल खराब होने पर किसान के सामने संकट खड़ा हो जाता है। बैंक के पास गिरवी रखी किसानों की जमीन पर खतरा मंडराने लगता है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी 5-10 बीघा जमीन वाले छोटे किसानों को होती है। फसल खराब होने पर वे बैंक का पैसा नहीं चुका पाते, जिससे उनकी जमीन कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed