फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Principal arrested for obscene chatting with girl students in Hanumangarh used to molest girls in office

Hanumangarh: छात्राओं से अश्लील चैटिंग करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, ऑफिस में बच्चियों से  करता था छेड़छाड़

Tue, 01 Aug 2023 12:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

हनुमानगढ़ जिले के एक स्कूल में सीसीटीवी कैमरे बंद कर प्रिंसिपल द्वारा ऑफिस में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और वॉट्सऐप पर अश्लील चैट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Principal arrested for obscene chatting with girl students in Hanumangarh used to molest girls in office
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके का है। नोहर सीओ रघुवीर सिंह भाटी ने बताया कि रावतसर तहसील क्षेत्र के एक गवर्नमेंट सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गुरदयाल मेहरड़ा के खिलाफ 22 जुलाई को एक नाबालिग छात्रा के पिता ने छेड़खानी और अश्लील चैटिंग करने का केस दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को हटाने को लेकर स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया था। स्कूल की नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील चैटिंग करने वाले प्रिंसिपल गुरदयाल मेहरड़ा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ऑफिस में करता था अश्लील हरकत 
रावतसर थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं कि प्रिंसिपल स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद करवा कर छात्राओं को ऑफिस में बुलाता था। फिर उनके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करता था। छात्राओं के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज करता था। उनको ब्लैकमेल करता था और कहता था कि अगर मेरी बातें घर जाकर परिजनों को बताई तो टीसी काटकर स्कूल से निकाल दूंगा। कागजात ब्लैक लिस्ट में डाल दूंगा, फिर तुम्हें किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। मैं कुछ भी कर सकता हूं। आरोपी छात्राओं को इस तरह की धमकियां देकर छेड़छाड़ करता था। डर मारे छात्राएं लंबे समय तक चुप रहीं।
विज्ञापन


पहले एपीओ, फिर किया था निलंबित 
मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रिंसिपल को पहले एपीओ कर दिया था, लेकिन विरोध बढ़ता देख उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं, रावतसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य  धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी ने मामले की जांच नोहर सीओ को सौंपी थी।  जांच अधिकारी नोहर सीओ रघुवीर सिंह भाटी ने बताया- एसपी के निर्देश पर मामले में जांच की गई थी। सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ और वॉट्सऐप पर अश्लील चैट की गई थी। इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed