फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   President Draupadi Murmu reached Dausa to visit Mehndipur Balaji Mandir

President Murmu: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने दौसा पहुंची राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 10:48 AM IST
सार

President Draupadi Murmu: मेहंदीपुर बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा पहुंच गईं हैं।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Dausa to visit Mehndipur Balaji Mandir
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर हैं। वे मंगलवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। यहां से बुधवार को रवाना होकर दौसा पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगी। इसे लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रहीं थीं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर बालाजी मंदिर की विशेष  सजावट की गई है। मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। शिव परिवार, हनुमानजी और समुद्र मंथन समेत कई झांकियां भी मंदिर परिसर में  सजाई गई हैं। 
विज्ञापन




सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बालाजी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के 1200 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के बीच में पड़ने वाले कुछ रास्तों को सील भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहर्सल कर लिया सुरक्षा का जायजा 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल किया है। बुलेट प्रूफ गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से लेकर बालाजी मंदिर तक रिहर्सल कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से लेकर बालाजी मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। रिहर्सल के दौरान कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री भी बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed