{"_id":"658e4c20addc20b848037109","slug":"preparedness-to-deal-with-earthquake-tested-by-mock-drill-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: मॉकड्रिल कर जांची गई भूकंप से निपटने की तैयारियां, विशेषज्ञों द्वारा दी गई उपयोगी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: मॉकड्रिल कर जांची गई भूकंप से निपटने की तैयारियां, विशेषज्ञों द्वारा दी गई उपयोगी जानकारियां
Fri, 29 Dec 2023 10:03 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:03 AM IST
सार
Sirohi: जिला आपदा प्रबंधक, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग सिरोही एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के तत्वावधान में जिले में भूकंप आपदा के विषय पर संयुक्त माॅक अभ्यास राजकीय मेडिकल कालेज सिरोही में किया गया। मॉकड्रिल कर भूकंप से निपटने की तैयारियों की जांच की गई। यह मॉकड्रिल करीब डेढ़ घंटे चली।
विज्ञापन
मॉकड्रिल कर जांची गई भूकंप से निपटने की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉकड्रिल अभ्यास में मेडिकल काॅलेज के निर्माणाधीन भवन में भूकंप की सूचना नियंत्रण कक्ष से सवेरे 11.20 बजे संबंधित विभागों को दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग यानि जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, एनएचएआई, बीएसएनएल, पंचायतीराज, जलदाय एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बचाव अभियान चलाकर डेमो किया गया
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा ( रेस्क्यू ऑपरेशन) त्वरित गति से बचाव अभियान चलाकर डेमो किया गया। यह डेमो करीब डेढ घंटे तक चला। भूकंप के दौरान सभी आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. भास्कर विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी, उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, माॅक अभ्यास के नोडल अधिकारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एमसी. मीना, एनडीआरएफ टीम के विक्रम व विक्रांतसिंह समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन