{"_id":"64bf9f23ed9e42908f016374","slug":"preparation-for-welcoming-and-protesting-the-prime-minister-in-sikar-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: प्रधानमंत्री के स्वागत और विरोध की तैयारी, जाट बाजार में आमने-सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: प्रधानमंत्री के स्वागत और विरोध की तैयारी, जाट बाजार में आमने-सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता
Tue, 25 Jul 2023 03:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:38 PM IST
सार
सीकर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा से पहले भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता जाट बाजार में एक ही समय पर पहुंच गए। दोनों गुटों के आमने-सामने होने पर जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
जाट बाजार में आमने-सामने हुए कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर में आयोजित होने वाली सभा को लेकर आज शहर के जाट बाजार इलाके में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ता जहां व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए 27 जुलाई को आयोजित सभा में आने का निमंत्रण दे रहे थे, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पैदल मार्च निकाल रहे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर दौरे को लेकर जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता जाट बाजार में आमने-सामने हो गए, जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मणिपुर हिंसा पर बोलने की करी मांग
जाट बाजार में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि उन्हें मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर भी बयान देना चाहिए।
विज्ञापन