फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pratapgarh police arrested an accused of burning wife with petrol in rajasthan yesterday

Pratapgarh News: पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार, चरित्र शंका में किया था हत्या का प्रयास

Sun, 07 May 2023 11:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 May 2023 11:00 PM IST
सार

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भवानी शंकर परिवार के साथ मेले में दुकान लगाने आय़ा था। शनिवार को मेले में अचानक आरोपी पहले अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, बाद में उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

विज्ञापन
Pratapgarh police arrested an accused of burning wife with petrol in rajasthan yesterday
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भवानी शंकर गौतमेश्वर महादेव में लगने वाले मेले में अपने मां-बाप, बच्चे और पत्नी कमला के साथ आया था। यहां उन्होंने तीन-चार दिन पहले अलग-अलग दुकानें लगाई थीं। शनिवार को मेले में अचानक आरोपी पहले अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, बाद में उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी भवानी इसके बाद वहां से भाग गया। 

विज्ञापन

इसलिए की हत्या
परिजनों और मेले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हमने महिला को अस्पताल भिजवाया और मामले में केस दर्ज कर लिया। मामले में अलग-अलग टीमें तैयार की गईं। आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भागकर छिप गया था। हमारी टीम ने लोकल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के शरीर भी पत्नी को जलाते वक्त झुलस गई थी। आरोपी से पत्नी की हत्या के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, भवानी को पत्नी कमला पर अवैध संबंध का शक था। चरित्र शंका के कारण दोनों में बहस हुई और गुस्से में उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed