फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Posters of exodus of Hindus put up in Jaipur Kishan Pol and Brahmpuri area police register case

Jaipur: कहां लगे हिंदुओं के पलायन के पोस्टर, पार्षद, पार्षद पति, निगम अधिकारी पर आरोप, पुलिस ने केस किया दर्ज

Mon, 29 May 2023 08:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 May 2023 08:48 PM IST
सार

जयपुर में किशनपोल के बाद अब ब्रह्मपुरी इलाके में एक बार फिर हिंदुओं के पलायन के पोस्टर दीवारों पर चिपके हैं। हवा महल के रामगढ़ मोड़ क्षेत्र से हिंदुओं का पलायन जारी' लिखे हुए पोस्टर सामने आने के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। लोगों का आरोप है कि समुदाय विशेष के पार्षद और नगर निगम अधिकारियों ने ये पोस्टर चस्पां करवाए हैं। ताकि स्थानीय हिन्दू यहां से खाली करके कहीं और चले जाएं।

विज्ञापन
Posters of exodus of Hindus put up in Jaipur Kishan Pol and Brahmpuri area police register case
इस तरह के पोस्टर दीवारों पर लगाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे परकोटे के मोहल्लों में एक बार फिर 'हिंदुओं का पलायन जारी' वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को किसी ने इसी तरह के विवादित पोस्टर इलाके की कृष्णा  कॉलोनी में लगा दिए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टर जब्त कर लिए और एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पोस्टर में ये लिखा है
विवादित पोस्टर्स सफेद पेपर पर कम्प्यूटर प्रिंटआउट लेकर तैयार किए गए हैं। जिन्हें कृष्णा कॉलोनी की दीवारों पर रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने चिपकाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पोस्टर में कंटेंट लिखा गया है- " कृष्णा कॉलोनी निवासी- पलायन को मजबूर। हवा महल के रामगढ़ मोड़ क्षेत्र से हिंदुओं का पलायन जारी।  जिम्मेदार- पार्षद और पार्षद पति (अख्तर हुसैन) और नगर निगम कर्मचारी व अधिकारी वार्ड नंबर 12"।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर तंत्र को किया सक्रिय, रात में गश्त बढ़ाई
सूत्रों के मुताबिक विवादित पोस्टर लगने के बाद पुलिस- प्रशासन में खलबली मची हुई है। मुखबिर तंत्र, सीएलजी मेंबर्स को एक्टिव किया गया है। सादा ड्रेस में पुलिस कर्मियों की रात में इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए इंटेलिजेंस भी एक्टिव हो गई है।  पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 501 (1) में मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद मौजमा बानो और उनके पति अख्तर हुसैन पर ही ये पोस्टर लगाने के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। क्योंकि पोस्टर में आरोप पार्षद और उनके पति और नगर निगम अधिकारी- कर्मचारियों पर ही लगाए गए हैं। खुद के खिलाफ ही भला कोई पोस्टर कैसे लगवा सकता है ? यह किसकी शरारत है पुलिस उसे पता करने में जुटी है। माना जा रहा है कि पार्षद के विरोधी लोग इसमें इंवॉल्व हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मामले को सियासी रूप देने और लोगों को भड़काने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क और सीवर लाइन टूटने से स्थानीय लोग परेशान
पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले कृष्णा कॉलोनी इलाके की सड़क को नगर निगम ने तोड़ दिया था। उस दौरान सीवर लाइन भी टूट गई थी। लोगों के घरों के सीवर चैंबर इससे जाम हो गए हैं।  स्थानीय लोगों को 2 दिन में सीवर लाइन दुरुस्त कर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक सीवर लाइन ठीक नहीं की गई है। जिस कारण से स्थानीय लोग गंदगी और बदबू के हालातों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर पार्षद और उनके पति के कहने पर नगर निगम की ओर से परेशान किया जा रहा है,  ताकि स्थानीय हिन्दू लोग कॉलोनी को छोड़कर दूसरी जगह पर चले जाएं। पीढियों से यहां रहते आ रहे स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग धरना भी दे रहे हैं। लेकिन रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने धरना देने वालों पर पथराव दिया। यह सब साजिश के तहत हो रहा है।


20 मई को किशनपोल एरिया के वार्ड 69 में हुई थी पोस्टर चिपकाने की घटना
इससे पहले 20 मई को जयपुर के परकोटे में ही किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-69 में भी ऐसी ही हिंदुओं के पलायन के पोस्टर लगने की घटना हुई थी। लेकिन स्थानीय हिंदुओं का पलायन देखा नहीं गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पार्षद फरीद कुरैशी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने तब भी रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed