{"_id":"643179aac3aa12ed1506e345","slug":"poster-release-of-suposhit-maa-abhiyan-in-bundi-om-birla-will-hand-over-nutrition-kits-to-pregnant-women-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बूंदी में सुपोषित मां अभियान के पोस्टर का विमोचन, स्पीकर बिरला गर्भवती महिलाओं को सौंपेंगे पोषण किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बूंदी में सुपोषित मां अभियान के पोस्टर का विमोचन, स्पीकर बिरला गर्भवती महिलाओं को सौंपेंगे पोषण किट
Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से बूंदी जिले में वंचित वर्ग और अभावग्रस्त परिवारों की 2000 गर्भवती महिलाओं को पोषण से जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुयू किए जा रहे सुपोषित मां अभियान के पोस्टर का शनिवार को बूंदी विधायक अशोक डोगरा के आवास पर विमोचन किया गया।
विज्ञापन
सुपोषित मां अभियान के पोस्टर का विमोचन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बूंदी जिले में फिलहाल केशवरायपाटन क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में अभियान का विस्तार करते हुए अब इसे बूंदी और तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। लोकसभा स्पीकर बिरला खुद सोमवार को सिलोर रोड स्थित हरियाली रिसोर्ट में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में बूंदी और तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भेंट करेंगे।
विज्ञापन
9 महीने तक महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध करवाई जाएगी
इसके बाद 9 महीने तक इन महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इन महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी और उनका स्वास्थ्य कार्ड भी बनाया जाएगा। इन महिलाओं को शिशु के टीकाकरण का भी फॉलोअप किया जाएगा।
विज्ञापन
पोस्टर विमोचन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल,जेसीआई बूंदी ऊर्जाकी सचिव मेघा नुवाल, पीनल कोठारी,ख्याति भंडारी, प्रिया जैन, निशा सिखवाल, संकल्प सेवा संस्थान अध्यक्ष महिमा शर्मा, रेखा जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा, पार्षद भंवर कवर मौजूद रहे।
विज्ञापन