फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics Arun Singh says CM Gehlot anti-women mentality to remove loyal minister Gudha on telling reality

Politics: अरुण सिंह बोले- हकीकत बताने पर वफादार मंत्री गुढ़ा को हटाना CM गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता

Sun, 23 Jul 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 05:02 PM IST
सार

सीकर जिले में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जिला पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा, राजस्थान में बहन बेटियों से दुष्कर्म हो रहा है और सीएम फोटोशूट करा रहे हैं। हकीकत बताने पर वफादार मंत्री गुढ़ा को हटाना गहलोत सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
Politics Arun Singh says CM Gehlot anti-women mentality to remove loyal minister Gudha on telling reality
राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सीकर में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस की यह सरकार झूठे वादे, किसानों, बेरोजगारों और युवाओं से धोखा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, महिला विरोधी और दलित विरोधी सरकार है। प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवा परेशान हैं किसान कर्ज में डूबा हुआ है, किसान की जमीन नीलाम हो रही है। लेकिन प्रदेश के मुखिया को इसकी कोई चिंता नहीं है और मुख्यमंत्री फोटोशूट करवा रहे हैं।

विज्ञापन


अरुण सिंह बोले, मैं आज जिस जिले में मैं बैठा हूं, उस जिले से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी आते हैं, जिनके कार्यकाल में उनके परिवार वालों को काफी लाभ पहुंचा और उनके रिश्तेदार अधिकारी बनते गए। पेपर लीक और इंटरव्यू में सेंटिंग कांग्रेस का काम रहा है। अरुण सिंह ने कहा, प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है। किसानों की जमीन नीलाम हो रही है। गहलोत जी को किसानों की कोई चिंता नहीं है। बाजरे की खरीद नहीं हुई है, जिससे किसानों को नुकसान हो गया।
विज्ञापन


प्रदेश में महिला उत्पीड़न चरम पर है। थानागाजी, करौली, जोधपुर और उदयपुर में दुष्कर्म की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। जब सदन में एक मंत्री ने महिलाओं से दुष्कर्म मामले में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बता दिया, तो सीएम को उस मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए था, ऐसा होता तो आज प्रदेश में अपराधों में सुधार होता। लेकिन महिला सुरक्षा, अत्याचार की हकीकत बताने वाले वफादार मंत्री को हटाना गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाओं, युवाओं के मन में आक्रोश, सीएम इस्तीफा दें - अरुण सिंह
अरुण सिंह ने कहा, आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाओं-युवाओं के मन में भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री असंवेदनशील हैं। इसलिए उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का राज है और गहलोत ने विकास को ठप कर दिया है। चारों ओर लूट ही लूट मची है। हम विकास के आधार पर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed