फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Political: Ex Cm vasundhara raje Counter sachin pilot and Bjp Opposition leaders in Rajasthan

Political: विरोधियों पर वसुंधरा का पलटवार, कहा-कितना ही षड़यंत्र रच लें, साज़िश नाकाम होगी, राजयोग नहीं मिलेगा

Thu, 13 Apr 2023 03:43 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

राजस्थान की पू्र्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मौजूदा सियासी हालातों को लेकर इशारों में शब्द बाण छोड़े। खुद पर आरोप लगाने वाले सियासी विरोधियों (सचिन पायलट) पर बिना नाम लिए उन्होंने बड़ा वार किया।

विज्ञापन
Political: Ex Cm vasundhara raje Counter sachin pilot and Bjp Opposition leaders in Rajasthan
विरोधियों पर वसुंधरा का वारा, कहा-कितना ही षड़यंत्र रच लें,साज़िश नाकाम होगी, राजयोग कभी नहीं मिलेगा - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने डूंगरपुर ज़िले के म्याला गाँव में भाजपा विधायक गोपी चंद मीणा की ओर से आयोजित भागवत कथा में धार्मिक अंदाज में सियासी शब्द बाण छोड़े। मौजूदा सियासी हालातों में राजे ने इशारों की ही इशारों में खुद पर आरोप लगाने वाले सचिन पायलट को बिना नाम लिए बहुत कुछ कहा। जिसकी सियासी चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।राजे ने कहा ‘हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक, सुदर्शन चक्रधारी हैं।’ राजे बोलीं-‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सकेजो जग बैरी होय।’ 
विज्ञापन

 
चाहे कितना ही षड़यंत्र रच लें, उनकी हर साजिश नाकाम होगी- राजे
 
वसुंधरा राजे बोलीं-  भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराये हो सकते हैं। ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो।फिर तुम्हारा कोई कुछ  नहीं बिगाड़ सकता। सब मिलकर भी तुम्हें परास्त नहीं कर सकते। चाहे  वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें। कितना ही षड्यन्त्र रच लें। उनकी हर साजिश नाकाम होगी। ’बाल ना बांका होगा जिसका रक्षक कृपा निधान।’ पूर्व सीएम ने हनुमान जी का स्मरण करते हुए कहा- ‘सब सुख लहै तुम्हारी सरना,तुम रक्षक काहू को डरना।’ 
विज्ञापन


भगवान का सच्चा भक्त और अधर्मी की लड़ाई 
 
पूर्व सीएम राजे ने एक कथा भी सुनाते हुए कहा- ‘’एक गाँव में एक भगवान का सच्चा भक्त और एक अधर्मी रहते थे। दोनों में लड़ाई थी, लेकिन दोनों मंदिर जाते थे। एक दिन अधर्मी ने पुजारी एक दिन अधर्मी ने पुजारी के कान में कहा कि पिछले दिनों मंदिर से जो गहने चोरी हुए थे, वह उस व्यक्ति ने चुराये थे। पुजारी ने मान लिया और दूसरे दिन भगवान की भक्ति में लीन उस व्यक्ति को चोर समझ मंदिर में नहीं घुसने दिया। पर वो रोज़ आता और भगवान की सीढ़ियों पर ही ढोक लगा कर चला जाता। एक दिन वह भगवान की सीढ़ियों पर ढोक लगाकर घर जा रहा था । अचानक कार से टकरा गया। घर आकर वह भगवान की तस्वीर के सामने बैठ कर कहने लगा -भगवान धर्म की राह पर चलने वालों पर इतने संकट भगवान बोले जिस दिन तू गाड़ी से टकराया, वो तेरा आखिरी दिन था, पर तेरी भक्ति से तेरी मौत छोटी सी चोट में बदल गई। मेरी भक्ति के कारण तुझे एक दिन बहुत ऊंचा मुकाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाग्य में होने के बावजूद उसे राजयोग कभी प्राप्त नहीं होगा
 
राजे ने कहा- भगवान ने उसे उस अधर्मी के बारे में भी बताया कि उसके भाग्य में राजयोग था, मगर उसने मेरे भक्त पर झूँठा आरोप लगा कर उसका दिल दुखाया। मेरे गहने भी उसी ने चुराये। इसलिये भाग्य में होने के बावजूद उसे राजयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। चाहे वह कितने ही झूँठे आरोपों का सहारा ले ले। कितना ही षड्यंत्र रच ले। कामयाबी अंत में तुम्हारी ही होगी।

 
कथा व्यास उत्तम स्वामी और अच्युतानंदन ने दिया आशीर्वाद
 

कथा व्यास उत्तम स्वामी महाराज और अच्युतानंदन जी महाराज ने पूर्व सीएम को आशीर्वाद दिया और कहा वसुन्धरा जी सत्य के मार्ग पर चल रही हैं, इसलिए जीत सत्य की ही होगी।उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट और म्याला गाँव के रास्ते में क़रीब 30 जगह वसुंधरा राजे का ज़ोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान बीजेपी नेताओं में पुष्पेंद्र सिंह बाली, सांसद कनक मल कटारा, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक धर्म नारायण जोशी, अमृतलाल मीणा, कैलाश मीणा, अर्जुन जीनगर, ललित ओस्तवाल, फूलचंद मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अशोक परनामी, धन सिंह रावत मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed