{"_id":"654a2a1b11b77cff7c0afc8a","slug":"police-seized-unlicensed-firecrackers-worth-rs-15-lakh-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस 15 लाख के पटाखे किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस 15 लाख के पटाखे किए जब्त
Tue, 07 Nov 2023 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:44 PM IST
सार
Jaisalmer: कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 15 लाख के पटाखे किए जब्त किये है। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि सभी अवैध पटाखों को सीज करके थाने में रखवाया गया है।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस 15 लाख के पटाखे किए जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के बिकने जा रहे करीब 15 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गश्त के दौरान गफूर भट्टा कच्ची बस्ती इलाके में एक पिकअप गाड़ी को चेक करने के दौरान करीब 43 कार्टन में भरे बिना लाइसेंस के पटाखे पकड़े।
विज्ञापन
पटाखे लेकर जा रहे अमित चांडक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि सभी अवैध पटाखों को सीज करके थाने में रखवाया है। बिना लाइसेंस के पटाखे बेचनी जा रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर परिवहन के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस 15 लाख के पटाखे पकड़े
सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान एसपी विकास सांगवान के निर्देश के तहत जैसलमेर पुलिस अलर्ट होकर ड्यूटी कर रही है। नाकाबंदी और चेक नाकों के साथ सभी आने जाने वाली गाड़ियों और व्यक्तियों को चेक किया जा रहा है। इस दौरान कच्ची बस्ती गफूर भट्टे पर एक पिकअप गाड़ी को रुकवा कर चेक किया तो उसमें करीब 43 बड़े कार्टन पटाखों के साथ भरे पाए गए। पूछने पर गाड़ी चला रहे लाठी निवासी अमित चांडक पटाखों का कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पटाखों से भरी गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन