{"_id":"6419c0fa24049fcf6f01f2f9","slug":"police-seized-one-crore-36-lakh-cash-from-the-car-during-the-blockade-in-bikaner-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner Crime: उरमूल सर्किल पर एक करोड़ 36 लाख कैश ले जा रहा कार चालक गिरफ्तार, हवाला कारोबार से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner Crime: उरमूल सर्किल पर एक करोड़ 36 लाख कैश ले जा रहा कार चालक गिरफ्तार, हवाला कारोबार से जुड़े तार
Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
सार
बीकानेर पुलिस ने उरमूल सर्किल में नाकाबंदी के दौरान कार से एक करोड़ 36 लाख रुपये जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से इस मामले के हवाला कारोबार से तार जुड़े होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
कार से जब्त की गई नकदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीकानेर के उरमूल सर्किल में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से एक करोड़ 36 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के हवाला कारोबार से तार जुड़े होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में सदर पुलिस ने एक कार से एक करोड़ 36 लाख पांच हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस को इनपुट मिला था कि हवाला के कारोबार से जुड़े किसी शख्स को बड़ी रकम पहुंचाई जानी है।
विज्ञापन
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में कल देर रात पुलिस ने उरमूल सर्किल पर नाकाबंदी कर एक कार को रुकवाया और तलाशी ली। इस दौरान कार से एक करोड़ 36 लाख पांच हजार रुपये मिले। राशि के संबंध में चालक से मौके पर पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी और राशि को जब्त करते हुए नत्थूसर बास निवासी चालक शंकर प्रजापत को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि राशि सही पाई जाती है तो कोर्ट के माध्यम से रिलीज करवाई जाएगी। अन्यथा इनकम टैक्स के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ द्वारा की गई है।