{"_id":"653feacca00d1336890445fa","slug":"police-seized-cash-worth-rs-15-lakh-during-the-blockade-in-dholpur-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में15 लाख का कैश किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में15 लाख का कैश किया बरामद
Mon, 30 Oct 2023 11:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:11 PM IST
सार
सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक युवक को 15 लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जब्त की गई राशि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके में एसएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15 लाख का अवैध कैश जब्त किया है। स्कूटी से कैश बरामद कर पुलिस ने झांसी के रहने वाले आशीष शर्मा को हिरासत में लिया। रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसएसटी टीम ने इनकम टैक्स विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और आरोपी को उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का सीमावर्ती जिला होने की वजह से अवैध राशि, शराब तस्कर व बदमाशों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया- सोमवार को मनिया थाना इलाके के टांडा गांव के नजदीक एसएसटी टीम प्रभारी रामसेवक के नेतृत्व में नाकाबंदी कराई गई थी। इस दौरान पुलिस ने मनिया की तरफ से आ रही एक स्कूटी को रुकवाकर तलाशी ली, इस दौरान उसकी डिग्गी से 15 लाख का कैश जब्त किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया राशि के संबंध में स्कूटी चालक आशीष शर्मा से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद राशि जब्त कर मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई। आगे की कार्रवाई आईटी विभाग ही करेगा। उधर, आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन