फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police seized cash worth Rs 15 lakh during the blockade in Dholpur

Rajasthan: धौलपुर में एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में15 लाख का कैश किया बरामद

Mon, 30 Oct 2023 11:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 11:11 PM IST
सार

सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक युवक को 15 लाख रुपये के साथ हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Police seized cash worth Rs 15 lakh during the blockade in Dholpur
जब्त की गई राशि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके में एसएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15 लाख का अवैध कैश जब्त किया है।  स्कूटी से कैश बरामद कर पुलिस ने झांसी के रहने वाले आशीष शर्मा को हिरासत में लिया। रकम को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसएसटी टीम ने इनकम टैक्स विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और आरोपी को उसके हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का सीमावर्ती जिला होने की वजह से अवैध राशि, शराब तस्कर व बदमाशों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया- सोमवार को मनिया थाना इलाके के टांडा गांव के नजदीक एसएसटी टीम प्रभारी रामसेवक के नेतृत्व में नाकाबंदी कराई गई थी। इस दौरान पुलिस ने मनिया की तरफ से आ रही एक स्कूटी को रुकवाकर तलाशी ली, इस दौरान उसकी डिग्गी से 15 लाख का कैश जब्त किया गया।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया राशि के संबंध में स्कूटी चालक आशीष शर्मा से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद राशि जब्त कर मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई। आगे की कार्रवाई आईटी विभाग ही करेगा। उधर, आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed