फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police searching for accused who raped friends handicapped daughter in jaipur

Rajasthan: दोस्त की दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने वाले को तलाश रही पुलिस, आठ साल पहले हो चुकी है शादी

Thu, 05 May 2022 06:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 May 2022 06:04 PM IST
सार

जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी की दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता के गर्भवती होने पर की बात सामने आने के बाद पिता ने केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Police searching for accused who raped friends handicapped daughter in jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी की दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद की गई जांच में पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई है। फिलहाल जयपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी शादीशुदा है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ लक्ष्मी नगर सब्जी मंडी के पास जयसिंहपुरा खोर जयपुर का रहने वाला हूं। यहां मैं अपनी एक बेटी और बेटे के साथ रहता हूं। 27 साल की मेरी बेटी शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पाती है। मेरे दोस्त मुन्ना उर्फ धर्मेंद्र सोनी है का घर में आना जाना था। वह मेरी बेटी से डरा धमकाकर संबंध बना रहा था इसका मुझे पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बेटी ने मुझे पेट में दर्द होने के बारे में बताया तो मैं उसे एसएमएस अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों द्वारा की गई जांच के बाद मुझे पता चला कि बेटी पांच महीने से गर्भवती है। तीन चार दिन पूछताछ के बाद बेटी कि मेरा दोस्त धर्मेंद्र सोनी डरा धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच-छह महीने से लगातार दुष्कर्म कर रहा था आरोपी
पीड़ित युवती ने अपने पिता को बताया कि पांच-छह महीने पहले आरोपी ने अकेला पाकर पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह डरा धमकाकर लगातार उसके साथ संबंध बना रहा था। पेट दर्द होने के बाद युवती की अस्पताल में जांच हुई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। आरोपी पहले से शादीशुदा है। सात-आठ साल पहले उसकी शादी हो चुकी है। वह एक बच्चे का पिता भी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed