फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested two accused by stopping suspicious car in Hanumangarh seized pistol-cartridges and doda poppy

Hanumangarh: संदिग्ध कार को रोककर दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पिस्टल-कारतूस और डोडा पोस्त जब्त

Sat, 29 Apr 2023 08:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 08:35 PM IST
सार

एसपी चौधरी ने बताया कि रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। एसएचओ गोपी राम द्वारा डीएसटी के सहयोग से शुक्रवार को रावतसर थाना क्षेत्र में चक रोही 24 डीडब्ल्यूडी इलाके में सूचना पर संदिग्ध कार को रोका गया।

विज्ञापन
Police arrested two accused by stopping suspicious car in Hanumangarh seized pistol-cartridges and doda poppy
दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हनुमानगढ़ में डीएसटी और थाना रावतसर पुलिस ने चक रोही 24 डीडब्ल्यूडी इलाके में गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार से बीकानेर रेंज के शीर्ष-10 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और 280 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। हनुमागढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि दो हजार के इनामी दस आरोपी राम प्रताप (38) और लक्ष्मण जाट (27) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

संदिग्ध कार को रोका 
एसपी चौधरी ने बताया कि रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। एसएचओ गोपी राम द्वारा डीएसटी के सहयोग से शुक्रवार को रावतसर थाना क्षेत्र में चक रोही 24 डीडब्ल्यूडी इलाके में सूचना पर संदिग्ध कार को रोका गया। रामप्रताप और लक्ष्मण जाट के पास से एक पिस्टल, कारतूस और 280 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed