{"_id":"640c40fcab2f60e5e1039927","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-woman-from-jaipur-airport-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai madhopur: महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर कतर भागा युवक, जयपुर एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai madhopur: महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर कतर भागा युवक, जयपुर एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा
Sat, 11 Mar 2023 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म कर कतर भागे युवक को जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ लिया। आरोपी दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दो माह पहले कतर भाग गया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद खान पुत्र कदीर निवासी फलसांवटा थाना मलारना डूंगर रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगने पर कतर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने तीन जनवरी को थाना मलारना डूंगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जावेद ने उसके साथ दुष्कर्म कर अपने मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में अपने दोस्त इम्तियाज उर्फ काल्या से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करवा दिया। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी अग्रवाल ने एएसपी हिमांशु शर्मा और सीओ राजबीर सिंह चंपावत के सुपर विजन एवं एसएचओ राजकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी जावेद कतर चला गया। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पासपोर्ट और वीजा निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। शुक्रवार को कतर से जयपुर एयरपोर्ट आने की सूचना पर टीम ने जयपुर एयरपोर्ट से आरोपी को डिटेन कर लिया।