फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: राजस्थान से मोदी का I.N.D.I.A पर हमला, कहा- इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर निंदा करते क्या

Thu, 27 Jul 2023 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jul 2023 01:35 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने सीकर में 9 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 17 हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। साथ ही पीएम प्रणाम योजना और किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर सात का शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi to Visit Sikar Rajasthan Today Live to Release Kisan Samman Nidhi Yojana
राजस्थान सीकर दौरे पर हैं पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:32 PM, 27-Jul-2023
आजादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था, तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की जरूरत है। महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।
01:17 PM, 27-Jul-2023
पीएम मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस और उसकी जामत उन फ्रॉड कंपनियों की तर्ज पर काम कर रही है जो एक कांड कर के नाम बदल कर दूसरे नाम से नया कांड कर सके। मोदी ने 'इंडिया' गठबंधन की तुलना इस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कहा- अगर, उन्हें इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर भारत की निंदा करते क्या। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये गलवां में सैनिकों की शहादत पर सवाल पूछते।
विज्ञापन
01:11 PM, 27-Jul-2023
राजस्थान में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल हैं, लेकिन यहां की सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों पर ही पेपर लीक माफिया होने का आरोप लग रहा है। युवाओं को पेपर लीक माफिया से बचाने के लिए कांग्रेस को हटाना ही होगा।
01:10 PM, 27-Jul-2023
पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।
01:02 PM, 27-Jul-2023
मोदी ने कहा-जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब विकास  काम में रोड़े अटकाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने राजस्थान वासियों से वादा किया था कि हर घर नल से जल दूंगा, लेकिन राजस्थान सरकार इसे भी अटका कर रखना चाहती है।

01:01 PM, 27-Jul-2023
मोदी ने कहा कि राजस्थान को 7 मेडिकल कॉलेज और एकलव्य स्कूल भी केंद्र सरकार ने दिए हैं। केंद्र सरकार हमेशा से राजस्थान के विकास के लिए पैसे भेज रही है। 9 साल में राजस्थान को 4 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 27-Jul-2023
पीएम मोदी ने कहा- शेखावाटी की धरती ऋषि भूमि है। इस धरती ने भैरोंसिंह शेखावत जैसे नेता और और देश के उपराष्ट्रपति दिया है। यहां आने पर दिव्य अनुभूति मिलती है और आपका आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद अपार जन समुदाय बता रहा है कि राजस्थान में कमल खिलने वाला है, राजस्थान मैं सत्ता का परिवर्तन होने वाला है।
12:50 PM, 27-Jul-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर के सांवली सर्किल पर स्थित सभा स्थल पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया। जिसके बाद पीएम ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने  श्याम बाबा की जय कार के साथ अपने भाषण की शुरूवात की।

12:40 PM, 27-Jul-2023
पीएमओ और सीएम गहलोत के बीच चल रहे ट्विटर वॉर का पीएम मोदी ने अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत पैर में चोट लगे होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। इसका मुझे खेद है। वह जल्द हों, मैं उनके उत्तम स्वस्थ की कामना और प्रार्थना कराता हूं। यहां क्लिक कर पढ़ें सीएम गहलोत और पीएमओ के बीच की ट्विटर वॉर... 
 
12:22 PM, 27-Jul-2023
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर के शेखावटी का यह क्षेत्र किसानों का गढ़ है। यहां का किसान पानी की कमी के बाद भी फसल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो किसानों के साथ खड़ी है। पीएम ने कहा- भारत का विकास तभी हागा जब गांव का विकास होगा। हमारी सरकार भारत के गावों में हर वो सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है, जो शहरों में मिला करती है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed