फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi will gift of Rs 26,750 crore to Rajasthan-Haryana Viksit Bharat Viksit Rajasthan news update

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान-हरियाणा को देंगे करोड़ों की सौगात, इस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Fri, 16 Feb 2024 08:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 08:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, पीएम हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे और शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will gift of Rs 26,750 crore to Rajasthan-Haryana Viksit Bharat Viksit Rajasthan news update
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान और हरियाणा में 26,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, पीएम हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे और शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

रेवाड़ी एम्स का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे। करीब 1,650 करोड़ की लागत से बनने वाला संस्थान रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में 203 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में देश को सौंपेंगे सात एम्स
आगामी सात दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात एम्स देश की जनता को सौपेंगे। इसकी शुरुआत 16 फरवरी को हरियाणा के रेवाड़ी से होगी, जहां पीएम मोदी रेवाड़ी एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 20 फरवरी को जम्मू एम्स का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 25 फरवरी को राजकोट, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, पंजाब के बठिंडा और मंगलागिरी एम्स का लोकार्पण होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि पिछली सरकारों में सात दशक के दौरान देश को छह एम्स सौंपे थे, लेकिन मोदी सरकार के एक दशक में 10 नए एम्स क्रियाशील हैं। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कुल एम्स की संख्या 22 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed