{"_id":"684e75e2dd07cffe250ec14e","slug":"plane-crash-khushboo-s-body-may-be-found-today-last-rites-will-be-in-kharabora-husband-vipul-reached-pali-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: आज मिल सकता है खुशबू का शव, खाराबोरा में होगा अंतिम संस्कार, पति विपुल पाली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Plane Crash: आज मिल सकता है खुशबू का शव, खाराबोरा में होगा अंतिम संस्कार, पति विपुल पाली पहुंचे
Sun, 15 Jun 2025 12:57 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:57 PM IST
सार
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृत पाली की खुशबू राजपुरोहित का अंतिम संस्कार उनके ससुराल खाराबेरा में किया जाएगा। आज सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खुशबू का शव परिजनों को सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अहमदाबाद प्लेन हादसे में पाली के जवाहर नगर निवासी गजेंद्र सिंह की पुत्रवधू खुशबू राजपुरोहित की मौत के बाद आज उनके शव को लेकर औपचारिकता पूरी होने के बाद खुशबू का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खुशबू के रिश्तेदार बाबू सिंह खाराबेरा के अनुसार डीएनए टेस्ट और अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की प्रशासन से बात हुई है। हादसे के बाद खुशबू के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आवश्यक कार्रवाई को लेकर अहमदाबाद में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: ऐसा फादर्स डे किसी के जीवन में न आए, बुजुर्ग जोशी दंपति को आज मिलेगा बेटे का शव
ऐसे में रविवार को शव मिलने के बाद खुशबू का अंतिम संस्कार उनके ससुराल खाराबेरा में किया जाएगा। खुशबू के पति विपुल सिंह भी शनिवार को पाली पहुंच गए हैं और अपनी पत्नी के इस प्रकार अचानक चले जाने की वजह से सदमे में हैं। विपुल मूल रूप से जोधपुर के खाराबेरा (राजपुरोहित) के रहने वाले हैं, उनके पिता गजेंद्र सिंह का पाली के जवाहर नगर में व्यापार है। यह परिवार गत कई वर्षों से पाली में ही रहता है।
गौरतलब है कि विपुल और खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी और 12 जून को खुशबू अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट लेकर रवाना हुई थीं लेकिन प्लेन क्रैश होने से इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।