फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   picture of rajasthan politician Shambhu Singh Khetasar urinating in public goes viral

खुले में पेशाब करते भाजपा के मंत्री की फोटो वायरल, बोले- यह तो पुरानी परंपरा है

Mon, 08 Oct 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
picture of rajasthan politician Shambhu Singh Khetasar urinating in public goes viral
शंभू सिंह खातेसर

कुछ महीनों बाद राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जहां एक बार फिर से राज्य की सत्ता पर भाजपा काबिज होने की जी तोड़ कोशिश कर रही है। वहीं उसके मंत्री ही पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं। दरअसल, राजस्थान सरकार में मंत्री शंभू सिंह खातेसर की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह एक दीवार पर पेशाब करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां वह पेशाब कर रहे हैं, उसी दीवार पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक पोस्टर लगा हुआ है।

विज्ञापन


फोटो वायरल होने के बाद राज्य बीज निगम के अध्यक्ष खातेसर ने इसे एक पुरानी परंपरा कहा है। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर के सामने पेशाब की है। उन्होंने कहा,  'पेशाब करने की उनकी यह तस्वीर कैंपेन पोस्टर के पास की नहीं है।' मंत्री की तस्वीर वायरल होने के बाद लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी परियोजना स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल उठाने लगे हैं। जिसका उद्देश्य देश को खुले में शौच से मुक्त करना है।
विज्ञापन


खातेसर ने स्वच्छ भारत अभियान के बचाव में कहा है कि खुले में शौच और पेशाब करना दोनों अलग-अलग चीजे हैं। उन्होंने कहा कि जहां खुले में शौच करने से बीमारियां पैदा होती हैं। वहीं खुले में पेशाब करना तब तक बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है, जब तक वह एकांत जगह ना हो। उन्होंने कहा, 'जिस इलाके में मैंने पेशाब की वह पूरी तरह से एक एकांत जगह थी। यदि कोई व्यक्ति ऐसी जगह पर पेशाब करता है, तो किसी भी तरह की गंदगी या बीमारी नहीं फैल सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खातेसर ने जिस स्थान पर पेशाब की उसके बदल में ही भाजपा चुनावी रैली कर रही थी। जहां उनके अनुसार 2.5 लाख लोग मौजूद थे, इसके बावजूद उन्हें ऐसा करना गलत नहीं लगा। खातेसर ने कहा, 'वहां कई काफी दूर तक कोई बाथरुम नहीं था और वह सुबह से ही काम से व्यस्त थे। इसी वजह से उन्हें उस स्थान पर पेशाब करनी पड़ी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed