{"_id":"648b470080fd938c6a084925","slug":"peoples-pockets-cut-in-cm-ashok-gehlot-kisan-sabha-in-bharatpur-rajasthan-news-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत की सभा में जेब कटी, दो लोगों की जेब से 37 हजार पार, पीड़ित बोला- कई लोगों के साथ ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत की सभा में जेब कटी, दो लोगों की जेब से 37 हजार पार, पीड़ित बोला- कई लोगों के साथ ऐसा हुआ
Thu, 15 Jun 2023 10:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
भरतपुर में सीएम अशोक गहलोत की सभा में शामिल होने गए लोगों की जेब कट गई। दो लोगों ने अपने साथ हुई जेब कटी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, उनका कहना है कि सभा में आए कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
भरतपुर में सीएम अशोक गहलोत की सभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की किसान सभा में दो लोगों की जेब कट गई। जेब कतरों ने एक व्यक्ति की जेब से 23 हजार और दूसरे की जेब से 14 हजार रुपए निकाल लिए। जेबकटी का पता चलने पर दोनों व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस को तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन
दरअसल, भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुरुवार को किसान सभा आयोजित हुई। जिसमें हजारों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए। गहलोत की सभा में जेब कतरों का गैंग भी सक्रिय रहा। मुख्यमंत्री की सभा में जाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं थी, पुलिस चेकिंग कर लोगों को अंदर भेज रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान जेब कतरों ने सीकरी में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले शिव दयाल सैनी की जेब से 23 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं, दूसरे व्यक्ति कमरू खां की जेब में रखे 14 हजार रुपए भी चोरों ने जेब काटकर निकाल लिए।
विज्ञापन
फर्नीचर व्यवसाई शिव दयाल सैनी ने बताया कि हमारे अलावा कई लोगों की जेब काटी गई है। मेरे दिनभर की दुकानदारी के करीब 23 हजार रुपए जेब में रखे थे। लाइन में लगने के दौरान किसी ने मेरी जेब काट ली।